यूटिलिटी

Old Pension Scheme: पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

Old Pension Scheme To All CAPF Personnel: दिल्ली हाईकोर्ट ने पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों के दित में अहम फैसला सुनाया है. सभी CAPF (Central Armed Police Forces) के जवानों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ (Benefits Of Old Pension Scheme) दिया जा रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को 8 हफ्तों के भीतर निर्देश जारी करने को कहा गया है. जस्टिस सुरेश कुमार कैट और जस्टिस नीना बंसल की बेंच ने यह फैसला सुनाया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के अनुसार ओल्ड पेंशन योजना का लाभ CRPF, BSF, CISF और ITBP के सभी कर्मचारियों को मिलेगा. कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि 22 दिसंबर 2013 को जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार सभी आर्म फोर्स को छोड़कर सेंट्रल गर्वमेंट के अन्य कर्मचारियों को नई पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: हेट स्पीच मामले में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया समेत 3 बड़े नेताओं पर शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जाने क्या है मामला

ओल्ड पेंशन योजना को लेकर कोर्ट ने क्या कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि ओल्ड पेंशन योजना आर्म फोर्स के लिए पहले से ही दिया गया है. ऐसे में कोई नई पेंशन योजना को लागू नहीं किया गया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि नई पेंशन योजना के नोटिफिकेशन में यही जानकारी दी गई है कि नई पेंशन योजना आर्म फोर्स के लिए नहीं है. इसका मतलब है कि पुरानी पेंशन योजना का लाभ सीएपीएफ कर्मियों को ही दिया गया है.

ये भी पढ़ें- मशहूर शो ‘Talking Points’ में सुनिए Keith Vaz और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की बातचीत

गृह मंत्रालय के अधीन है आर्म फोर्स

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेंशन और PW डिपॉर्टमेंट के नवंबर 2003 के मेमोरैडम, 6 दिसंबर 2004 के स्पष्टीकरण लेटर और 17 दिसंबर 2022 के ऑफिस के मेमोरैडम को देखा है. इन सभी अधिसूचनाओं के मुताबिक BSF, CISF, CRPF, ITBP, NSG, असम राइफल्स और SSB सेंट्रल फोर्स गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में ही आता हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago