खेल

Hockey WC 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर है इंडिया को चैंपियन बनाने का दारोमदार

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 इंडिया में खेला जा रहा है. 13 जनवरी से 29 जनवरी तक चलने वाले हॉकी के इस महाकुंभ के सभी मैच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे. आखिरी बार 1975 में विश्व चैंपियन बनी इंडिया के पास एक बार फिर इतिहास दोहराने का मौका है. इंडियन हॉकी टीम हाल के वर्षों में बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करती रही है. इसका ताजा उदाहरण टोक्यो ओलंपिक और बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स रहे जहां भारत ने ब्रांज और सिल्वर मेडल अपने नाम किए. साथ ही मौजूदा इंडियन टीम में कई ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनके दमपर इंडिया इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है.

आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इंडिया को हाकी विश्व कप 2023 का चैंपियन बना सकते हैं.

हरमनप्रीत सिंह: लगातार दूसरी बार FIH द्वारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुने गए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम की शान हैं. वे टॉप ड्रैग फ़्लिकर होने के साथ ही, एक जोरदार डिफेंडर और बेहतरीन पेनाल्टी शूट स्पेशलिस्ट हैं. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल कर दूसरे टॉप स्कोरर रहे हरमनप्रीत सिंह ने इंडिया को सिल्वर मेडल दिलाने में बड़ी भमिका निभाई थी और इस विश्व कप में भी टीम को अपने कप्तान से बड़ी उम्मीदें हैं. हरमनप्रीत इंडिया के लिए 164 मैचों में 126 गोल कर चुके हैं.

मनप्रीत सिंह: अपनी कप्तानी में इंडिया को टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीताने वाले मनप्रीत सिंह विश्व कप में टीम के लिए काफी अहम हैं और टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. 30 वर्षीय मनप्रीत ने इंडिया के लिए 314 मैचों में 24 गोल किए हैं.

आकाशदीप सिंह: आकाशदीप सिंह टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं. 2012 से इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहे आकाशदीप का यह तीसरा विश्व कप है. गोल मशीन कहे जाने वाले आकाशदीप ने इंडिया के लिए 218 मैचों में 85 गोल किए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Hockey WC: भारत-इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड, भारत जीता तो नॉकआउट में जाना पक्का

मनदीप सिंह: मनदीप सिंह इंडिय के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं. पिछले साल उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत के बाद इंडिया के लिए सबसे ज्यादा गोल किए थे. 27 साल के मनदीप ने इंडिया के लिए 194 मैचों में 96 गोल किए हैं. विश्व कप में इंडिया को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.

पीआर श्रीजेश: पीआर श्रीजेश को इंडियन टीम की दीवार कहा जाता है. मौजूदा समय में उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन गोलकीपरों में होती है. इंडियन टीम को जो सफलता हाल के वर्षों मे मिली है उसमें पीआर श्रीजेश का बहुत बड़ा योगदान रहा है. श्रीजेश का संभवत: ये आखिरी विश्व कप है. इसलिए इंडिया ये उम्मीद करेगा कि उनका ये दिवार अपने आखिरी विश्व कप को गोल्डेन बनाने में कोई कसर न छोड़े.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago