यूटिलिटी

OTP Frauds: कहीं आपने भी किसी के साथ ओटीपी तो शेयर नहीं किया? स्कैमर्स लगा सकते हैं आपको चूना, ऐसे करें बचाव

OTP Frauds In India: आज के इस बदलते दौर में ऑनलाइन शॉपिंग आज कल बहुत कॉमन बात है और लोग फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेज़न (Amazon) जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों (E-Commerce Companies) से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. लेकिन आज कल फेक डिलीवरी के नाम पर काफी ठगी का जा रही है. आजकल फेक डिलीवरी घोटाला या कैश-ऑन-डिलीवरी घोटाला जमकर वायरल हो रहा है. स्कैमर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइटों से डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों के बैंक खातों से सीधे पैसे चुरा लेते हैं.

वही ओटीपी स्कैमर्स (OTP Scammer) इस सुरक्षा का फायदा उठाकर आपको चुना लगा रहे है.ओटीपी के साथ फ्रॉड से बचने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.

ओटीपी शेयर करने से बचे

फेक ओटीपी स्कैम (Fake OTP Scam) को रोकने के लिए आपको सतर्क रहने की काफी जरूरत है. आप अपनी ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें. आपको फोन/टेक्स्ट/ईमेल से फ्रॉडस्टर्स को ओटीपी देने पर आपके साथ धोखा हो सकता है. जालसाज लेन-देन में सहायता करने या बेहतर सेवाएं देने के झूठे वादे करके आपको फसाया सकते है. इस से आपको बच के रहना होगा.

क्यूआर कोड स्कैन करने से बचे

किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले लिंक या वेबसाइटों पर भरोसा करने से बचे. डिलीवरी के बाद भुगतान पर क्यूआर कोड स्कैन करने से बचने के लिए, विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही ऑनलाइन भुगतान करें.

ओटीपी एक तरह का पासवर्ड

ओटीपी यूजर्स को ट्रांजेक्शन या लॉगिन के लिए प्रमाणित करता है. ओटीपी एक तरह का पासवर्ड होता है, जो कंप्यूटर सिस्टम या अन्य डिजिटल डिवाइस पर केवल एक लॉगिन सेशन या ट्रांजेक्शन के लिए मान्य रहता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

5 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

13 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

15 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

21 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

50 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

59 minutes ago