Bharat Express DD Free Dish

तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें आपके शहर में कितने बदले दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं. जहां कमर्शियल सिलेंडर के दामों में तेजी आई है, वहीं रिटेल ईंधन के मोर्चे पर आम आदमी के लिए क्या बदलाव हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी यहाँ देखें.

New Petrol Prices, Diesel Rates, Petrol Diesel

Petrol Diesel New Rates: मई महीने की शुरुआत आम आदमी से जुड़ी अहम खबरों और बदलावों के साथ हुई है. एक तरफ जहां पहले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों ने जेब पर एक तगड़ा झटका दिया, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बदलाव देखने को मिला है. हालांकि सिलेंडर की तरह पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है. आज 2 मई को भी भारतीय तेल कंपनियों ने आम जनतो को बड़ी राहत देते हुए ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

दुनियाभर में हलचल, पर भारत में शांति

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कच्चा ते अस्थिर बना हुआ है. इसके बावजूद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसका बोझ फिलहाल रिटेल ग्राहकों पर नहीं डाला है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और स्थानीय टैक्स के कारण आपको अपने शहर में रेट्स में थोड़ा फर्क जरूर दिखेगा.

प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के भाव?

वहीं अगर देश के महानगरों की बात की जाए तो, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. इसके अलावा मुंबई जैसे बड़े शहर में कीमतों थोड़ी ज्यादा हैं, यहाँ पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.75 और कोलकाता में ₹103.94 प्रति लीटर है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.80 के भाव पर स्थिर है. वहीं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के लिए आपको ₹105.58 और मध्य प्रदेश के इंदौर में ₹106.48 चुकाने होंगे. बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी कीमतें क्रमशः ₹102.92 और ₹107.46 के स्तर पर बनी हुई हैं.

डीजल की कीमतों पर एक नजर

महानगरों के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में डीजल के दाम कुछ इस प्रकार हैं:

गुड़गांव: ₹88.10

नोएडा: ₹88.01

चंडीगढ़: ₹82.45

जयपुर: ₹90.21

तिरुवनंतपुरम: ₹96.48

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: लेबर डे और बुद्ध पूर्णिमा पर खरीदारी का सुनहरा मौका? देखें आज के लेटेस्ट रेट्स

महंगाई बनाम सरकार की कोशिश

कल ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे रेस्टोरेंट और ढाबों का खाना महंगा होने का डर सता रहा है. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि कम से कम पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखकर महंगाई को काबू में रखा जाए.

हालांकि, एक बात गौर करने वाली है कि आम पेट्रोल के दाम तो स्थिर हैं, लेकिन XP100 जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹160 प्रति लीटर तक जा पहुंची है. इसके साथ ही शेल और नायरा जैसे प्राइवेट पंपों पर भी रेट थोड़े ज्यादा हो सकते हैं क्योंकि वे लागत के हिसाब से अपनी कीमतें एडजस्ट करते रहते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read