यूटिलिटी

Regular Income Scheme : सरकार हर महीने देगी 9 हजार रुपये, आप भी ले पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम का लाभ

Regular Income Scheme :  देश-दुनिया में छंटनी की खबरें खूब सुनने को मिल रही हैं.  यह स्थिति हमें यह सोचने पर विवश करती है कि नियमित आय का वैकल्पिक स्रोत तैयार रखने में कोई बुराई नहीं है. इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप कोई और काम खुद ही करने लगें, बल्कि आप अपने पास रखे पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं.  इसके लिए आपको निवेश का ऐसा विकल्प तलाशने की जरूरत है, जो आपको एक निश्चित आय के साथ-साथ सुरक्षा की भी गारंटी दे.  सरकारी योजनाओं से बेहतर यह सुविधा और कहां मिल सकती है.  पोस्ट ऑफिस की मंथली पेंशन स्कीम (MIS) इसमें आपकी पूरी मदद कर सकती है.

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा इस साल के बजट में की गई घोषणा के बाद इसके तहत मिलने वाली पेंशन, आय में भी इजाफा हुआ है. अब निवेश की सीमा लगभग दोगुनी कर दी गई है, जिससे आमदनी भी बढ़ी है. क्या है ये स्कीम और कौन कर सकता है इसमें निवेश आगे आप इससे जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें- पत्नी का अपने पति की संपत्ति में कितना हक, तलाक के बाद प्रॉपर्टी को लेकर क्या कहता है कानून

क्या है ये स्कीम

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक व्यक्ति 9 लाख रुपये का निवेश कर सकता है.  पहले यह राशि महज 4.5 लाख रुपये थी.  अगर आप सिंगल अकाउंट में निवेश करते हैं तो आपको 5,325 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी.  वहीं, अगर आप ज्वाइंट अकाउंट में निवेश करते हैं तो आप 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं और आपकी मासिक आय 8,875 रुपये होगी. इसमें दोनों खाताधारकों को बराबर का हिस्सा मिलेगा.  इसकी शुरुआत आप अपने जीवनसाथी के साथ कर सकते हैं.  गौरतलब है कि 5 साल के निवेश के बाद आपको यह आमदनी मिलने लगेगी.

कौन कर सकता है निवेश

कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है. यहां तक ​​कि 10 साल से ऊपर का बच्चा भी अपने नाम से यह खाता खुलवा सकता है और 5 साल बाद उसे नियमित आमदनी होने लगेगी.  इस पर सरकार फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है.  सबसे खास बात यह है कि इस योजना में निवेश किया गया पैसा बाजार के जोखिम के अधीन नहीं है.  इससे आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और आपको निश्चित आय प्राप्त होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago