Bharat Express DD Free Dish

SBI के बेसिक सेविंग्स अकाउंट में अब फ्री कैश निकालना कितना मुश्किल? देखें बैंक की नई पॉलिसी

SBI New Banking Rules: SBI के BSBD खाताधारकों के लिए 1 अक्टूबर से कैश विड्रॉवल के नियम बदलेंगे. अब से 4 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद प्रति निकासी ₹15+GST चार्ज लगेगा.

SBI एटीएम से नकदी निकालता व्यक्ति

SBI के BSBD खातों में 4 से अधिक ट्रांजैक्शन पर लगेगा 15 रुपये+GST चार्ज.

SBI New Banking Rules: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए कैश निकालने के नियमों में संशोधन किया है. 1 अक्टूबर से प्रभावी होने वाले इन नए दिशानिर्देशों के तहत मासिक फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा समाप्त होने के बाद अतिरिक्त चार्ज देना होगा.

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों के लिए कैश विड्रॉवल से जुड़े नियमों में संशोधन की घोषणा की है, जो 1 अक्टूबर से देशभर में लागू हो जाएंगे. नए नियमों के मुताबिक, BSBD खाताधारकों को प्रति माह केवल 4 बार ही मुफ्त में पैसे निकालने की अनुमति होगी. इस लिमिट में बैंक ब्रांच, SBI व अन्य बैंकों के एटीएम और AePS जैसे सभी माध्यमों से किए गए नकदी लेनदेन शामिल हैं.

जैसे ही ग्राहक एक महीने में 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पूरी कर लेंगे, 5वीं बार से हर अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर बैंक 15 रुपये प्लस GST का सर्विस चार्ज वसूल करेगा. इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कम आय वर्ग वाले और बेसिक अकाउंट धारकों को डिजिटल बैंकिंग की ओर प्रोत्साहित करना तथा शाखाओं व एटीएम पर नकदी के दबाव को कम करना है.

नए नियमों के तहत 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा (SBI 4 free transactions limit)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नए नियमों के तहत BSBD खाताधारकों को प्रति माह केवल 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी. इस निर्धारित सीमा के भीतर बैंक शाखा, SBI एटीएम, अन्य बैंकों के एटीएम तथा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) से किए गए सभी प्रकार के कैश ट्रांजैक्शन गिने जाएंगे.

15 रुपये के साथ लागू GST शुल्क वसूला जाएगा (SBI 15 rupees GST charge October 1)

यदि कोई ग्राहक एक महीने में 4 बार की तय सीमा को पार करता है, तो 5वें ट्रांजैक्शन से प्रत्येक अतिरिक्त निकासी पर 15 रुपये के साथ लागू GST शुल्क वसूला जाएगा. बैंक का यह कदम खाताधारकों को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और नकदी प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-Gold Silver Price Today: अमेरिका में हुई मीटिंग के बाद सोने-चांदी के दामों में आया भयंकर उछाल, जानिए आज के ताजा रेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read