होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फाइल फोटो इन डिवाइस को आप ऑफलाइन मार्केट से भी खरीद सकते हैं
Smart Gadgets for Home: तकनीक के इस दौर में आजकल हर चीज स्मार्ट होती जा रही है. हमारे काम करने का तरीका भी स्मार्ट होता जा रहा है. ऐसे में अगर आप अपने घर को स्मार्ट होम में बदलना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से ऐसा कर सकते हैं. आपको लग रहा होगा कि घर को स्मार्ट बनाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ऐसे स्मार्ट गैजेट्स मौजूद हैं जो 1000 रुपये से कम कीमत में आते हैं और आपके घर को दूसरे आम घरों से बिल्कुल अलग लुक देंगे. इन सभी प्रोडक्ट्स को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर में काम आने वाले इन स्मार्ट गैजेट्स के बारे में…
आपने नाम से ही डोर एंट्री अलार्म सिस्टम डिवाइस के बारे में थोड़ा अनुमान लगा लिया होगा. यह मैग्नेटिक सेंसर वाला डिवाइस है. इसे आप अपने घर के दरवाजे पर लगा सकते हैं. जब कोई आपके घर में प्रवेश करेगा, तो यह जोर से आवाज करेगा. इस डिवाइस में लाउड सायरन दिया गया है. इसके साथ ही यह एक एंटी-थेफ्ट डिवाइस है. इसे आप ऑनलाइन मार्केट में 250 रुपये से कम में खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- अगले हफ्ते सैमसंग लॉन्च करेगा भारत में गैलेक्सी ए34, ए54 5G Smartphone
गति संवेदक प्रकाश एक अत्यंत उपयोगी उपकरण है. कई ब्रांड बाजार में मोशन सेंसर लाइट उपलब्ध कराते हैं. इस तरह की लाइट में एक मोशन सेंसर मौजूद होता है, जो जरा सी भी हलचल पर लाइट को चालू कर देता है. इस तरह की लाइट आप बुजुर्ग लोगों के कमरे में लगा सकते हैं. अगर कमरे में 30 सेकंड तक कोई गतिविधि नहीं होती है तो लाइट अपने आप बंद हो जाती है.
इस डिवाइस को आप Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं. यह एक IR कंट्रोल हब है. इससे आप अपने घर के एसी जैसे प्रोडक्ट को बड़ी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. डिवाइस एलेक्सा और गूगल होम के साथ भी संगत है. इसकी कीमत 9900 के करीब हो सकती है.
इसकी कीमत भी महज 500 रुपए है. यह एक ऐसा उपकरण है जो प्रकाश संवेदक से लैस है और यह आसानी से पता लगा लेता है कि यह दिन है या रात और उसी के अनुसार प्रकाश चालू करता है. यह डिवाइस 180 डिग्री तक घूम सकती है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…