बिजनेस

Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्या पड़ा असर ?

Petrol Diesel Today Rate: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार) को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में ​पेट्रोल के दाम में मामूली बढ़ोतरी और कमी देखी गई है. हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड ऑयल में 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में आज 0.76 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में आज 1.10 फीसदी की गिरावट देखी गई है. ये 81.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

नहीं बदले महानगरों में तेल के दाम

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी महानगरों में तेल कीमत पुरानी वाली बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं. वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आर्थिक राजधानी की बात करें तको मुंबई में एक लीटर कीमत 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है.

यह भी पढ़ें-   Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, इन 5 राज्यों में आंधी और बारिश और 3 राज्यों में लू के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

चार महानगरों के तेल की दाम

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.33 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जाने अपने शहर में तेल के दाम

बता दें कि अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम चेक करने के लिए आपको केवल एक SMS करना होता है. देश के ज्यादातर सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों को यह सुविधा देती है. इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर के तेल के दाम चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

हिल्सा पर भारत-बांग्लादेश में रार, दुर्गा पूजा से पहले क्यों बंद हुई बांग्लादेशी मछली की सप्लाई?

दुर्गा पूजा से ठीक पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली को लेकर नया…

5 minutes ago

पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध करने से पितरों को मिलती है मुक्ति

Meghankar Tirtha Pitru Paksha Shradh: महाराष्ट्र के खामगांव स्थित मेघंकर तीर्थ पर पितृपक्ष में पिंडदान…

7 minutes ago

फुटबॉल मैदान में खौफनाक हादसा! मैच के दौरान टकराने से बेहोश हुआ खिलाड़ी, इलाज के दौरान मौत

Football Player Death: बोकारो में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान दुखद हादसा हो गया.…

25 minutes ago

MP में आफत की बारिश! 13 जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ होगी झमाझम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी…

37 minutes ago

पालतू कुत्ते-बिल्ली को लावारिस छोड़ा तो लगेगा ₹25 हजार का जुर्माना, नगर निगम ने जारी किया नया नियम

चेन्नई में पालतू कुत्ते-बिल्लियों को सड़कों पर खुला छोड़ने पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन 25,000 रुपये…

38 minutes ago