Bharat Express DD Free Dish

टेक की दुनिया में महा-मुकाबला खत्म?  Google-Apple की सांठ-गांठ से Siri को मिलेगी नई शक्तियां

एप्पल और गूगल ने हाथ मिला लिया है. एप्पल ने आधिकारिक तौर पर माना है कि गूगल की AI टेक्नोलॉजी उनके ‘एप्पल फाउंडेशन मॉडल्स’ के लिए सबसे बेहतर है. अब आईफोन यूजर्स को गूगल की एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अनुभव मिलेगा, वो भी एप्पल की कड़ी प्राइवेसी सुरक्षा के साथ.

Google-Apple

टेक जगत से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको चौंका दिया है. कल तक जो दो दिग्गज कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने का कोई मौका नहीं छोड़ती थीं, आज वो एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं. बात हो रही है Apple और Google की. लंबे समय से चल रहे मुकाबलों पर विराम लगाते हुए दोनों कंपनियों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने बड़े कोलैबोरेशन का ऐलान कर दिया है.

एप्पल ने गूगल को ही क्यों चुना?

दरअसल, ‘न्यूज फॉर गूगल’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इस साझेदारी की जानकारी साझा की है. एप्पल का कहना है कि उन्होंने दुनिया भर की तमाम AI टेक्नोलॉजी की गहराई से जांच की और अंत में इस नतीजे पर पहुंचे कि गूगल की AI टेक्नोलॉजी ही ‘एप्पल फाउंडेशन मॉडल्स’ के लिए सबसे सटीक और काबिल है.

एप्पल के मुताबिक, गूगल की मशीन लर्निंग और एआई क्षमताएं उनके यूजर्स को वो ‘इनोवेटिव एक्सपीरियंस’ देने में सक्षम हैं, जिसका वादा एप्पल हमेशा से करता आया है. सरल शब्दों में कहें तो, अब आपके आईफोन और एप्पल डिवाइसेस में मिलने वाली स्मार्ट सर्विसेज पहले से कहीं ज्यादा तेज और सटीक होने वाली हैं.

प्राइवेसी का क्या होगा?

एप्पल के यूजर्स के मन में हमेशा एक ही सवाल होता है— ‘मेरी प्राइवेसी का क्या?’ एप्पल इस बात को अच्छे से समझता है. जॉइंट स्टेटमेंट में साफ किया गया है कि भले ही बैकएंड पर गूगल की टेक्नोलॉजी काम करेगी, लेकिन ‘एप्पल इंटेलिजेंस’ पूरी तरह से एप्पल के अपने डिवाइसेस और ‘प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट’ पर ही चलेगा.

कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वे अपने इंडस्ट्री-लीडिंग प्राइवेसी स्टैंडर्ड्स से कोई समझौता नहीं करेंगे. यानी आपका डेटा सुरक्षित रहेगा और गूगल की एआई पावर का इस्तेमाल सिर्फ प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा.

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

इस पार्टनरशिप के बाद एप्पल के आने वाले अपडेट्स में कई क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चाहे वो सिरी (Siri) का बेहतर जवाब देना हो, फोटो एडिटिंग के नए टूल्स हों या फिर राइटिंग असिस्टेंस गूगल एआई इन सबको एक नए लेवल पर ले जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी मिलकर पोस्ट ऑफिस में खोलें खाता, हर महीने आएंगे 9,250 रुपए; जानें स्कीम की पूरी डिटेल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read