Bharat Express DD Free Dish

8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स

Tecno Pova Curve 2 भारत में 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन की दुनिया में जब हम बड़ी बैटरी वाले फोन के बारे में सोचते हैं, तो दिमाग में एक भारी-भरकम हैंडसेट आता है. मगर Tecno ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. कंपनी ने भारत में अपना नया दांव Tecno Pova Curve 2 5G खेल दिया है, और दावा है कि यह 8000mAh बैटरी के साथ आने वाला दुनिया का सबसे स्लिम फोन है.

क्या है इसमें खास?

इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी पावर और डिजाइन का तालमेल है. फोन का वजन मात्र 192 ग्राम है, जो कि इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से काफी हल्का महसूस होता है. अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं या ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इसका 6.78-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आपको दीवाना बना देगा. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग मक्खन जैसी स्मूथ होगी. धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 4500 Nits की जबरदस्त ब्राइटनेस दी गई है. साथ ही, स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है.

फोन के अंदर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतर है. यह फोन लेटेस्ट Android 16 (HiOS 16) पर चलता है, जो इसे सॉफ्टवेयर के मामले में भी अप-टू-डेट रखता है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है: 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का विकल्प होता है.

जेब पर कितना असर पड़ेगा?

Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत 27,999 रुपये है. इस कीमत में आपको 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत और भी आकर्षक हो जाती है.

यह फोन तीन कलर्स स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल में उपलब्ध होगा. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो 20 फरवरी से यह फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में फिरसे लगी आग! चांदी 2.41 लाख के पार, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read