यूटिलिटी

Train Cancelled Today: कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 366 ट्रेनें हुईं रद्द, 23 का समय बदला

Train Cancelled today:  कोहरे के चलते सोमवार को भारतीय रेलवे ने 366 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया. इसके अलावा 23 ट्रेनों को रिशैड्यूल कर दिया गया है इसके साथ दिल्ली पहुंचने वाली 6 ट्रेनें लेट हैं। खराब मौसम और परिचालन संबंधी अन्य दिक्कतों के चलते रेलवे ने सोमवार को 366 ट्रेनों को रद्द कर दिया है सर्दी के मौसम में रेलगाड़ियों के कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं इसके साथ ही 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, 23 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया गया है इसके अलावा रेलवे ने 7 ट्रेनों का रूट डायवर्ट भी किया है साथ ही दिल्ली पहुंचने वाली – लंबी दूरी की आधा दर्जन यात्री ट्रेनें सोमवार को कोहरे और कम समय के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.

भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्‍ध सूचना के अनुसार – आज 322 गाड़ियों को पूरी तरह रद्द कर दिया है 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. 23 ट्रेनों को आज रिशैड्यूल भी किया गया है इसके अलावा रेलवने ने 7 ट्रेनों का आज रूट डायवर्ट भी किया गया है. उत्तर रेलवे के अनुसार जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 2 घंटे की देरी से चल रही है पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और गया – नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस भी 02:30 घंटे की देरी से चल रही है.

वहीं कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रैंक एक्सप्रेस क्रमश: 01:45 घंटे और 01:30 घंटे देरी से चलती है. गणतंत्र दिवस समारोह और कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण, दिल्ली के सभी चार रेलवे स्टेशनों – नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन की ट्रेन सेवाएं सोमवार को बाधित रहीं.

ये भी पढ़ें-Athiya Shetty Sangeet: शादी की खुशी में अथिया ने किया व्हाइट ड्रेस में धमाकेदार डांस, तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल

ऑनलाइन देखें स्‍टेटस

भारतीय रेलवे की अधिकतर जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्‍ध है. ट्रेन का स्‍टेटस देखने के लिए भी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इंडियन रेलवे व IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्‍ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी देख सकते हैं. ट्रेन का स्‍टेटस जानने के लिए रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 प‍र जाना होगा. इंडियन रेलवे की वेबसाइट से ट्रेनों की जानकारी लेने का तरीका ये है…

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago