दुनिया

दुबई में महिला पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर भारतीय ड्राइवर को जेल, लगा 10,000 दिरहम का जुर्माना

Dubai: दुबई में एक भारतीय युवक के ऊपर महिला के पैर पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में एक महीने की जेल की सजा और 10 हजार दिरहम (संयुक्त अरब अमीरात की करेंसी) का जुर्माना लगाया गया है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई कोर्ट ऑफ अपील ने माना कि भारतीय शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और वह दुर्घटनास्थल से भागने का भी दोषी है. जिसके चलते उसके निर्वासन आदेश को रद्द कर दिया गया.

घटना पिछले नवंबर महीने की है, बुर दुबई अल मनखूल इलाके में गाड़ी चला रहा आरोपी का ध्यान फुटपाथ पर बैठी एक महिला पर नहीं गया. द नेशनल की खबर के अनुसार, युवक के दोस्त ने अदालत को बताया, घटना के समय हम कार में साथ थे. हादसे के समय हमने कार रोकी तो मैं महिला को देखने के लिए बाहर निकला, इस बीच वह गाड़ी लेकर भाग गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधी ने पुलिस जांच के दौरान और अदालत में आरोपों को स्वीकार किया है.

शराब पीकर गाड़ी चलाने के प्रति जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शराब पीकर गाड़ी चलाने के प्रति जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है, जो एक अपराध है. स्टिसिया एडवोकेट्स एंड लीगल कंसल्टेंट्स के कानूनी सलाहकार निदा अल मसरी ने कहा, यूएई के यातायात कानून के अनुच्छेद 393 के अनुसार, सड़क पर मौत का कारण बनने वाले अपराधियों को एक महीने से तीन साल तक की जेल या अदालत द्वारा तय किए गए जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-     पाकिस्तान में शादीशुदा हिंदू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूल न करने पर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस

दुबई में क्या हैं नियम

दुबई में किसी के लिए शराब, ड्रग्स, किसी भी चीज के प्रभाव में गाड़ी चलाना अपराध है और इसे गंभीर दंड की श्रेणि में माना जाता है. इसमें कारावास भी शामिल हो सकता है. ट्रैफिक कानून के अनुच्छेद संख्या 49 के तहत किसी भी चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाने की सज़ा 25 हजार का न्यूनतम जुर्माना है. जुर्माना इस तथ्य के अधीन है कि व्यक्ति शराब के प्रभाव में चला रहा था. ड्राइवर को अनुच्छेद संख्या 59.3 के आरोपों के तहत गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

19 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

35 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

53 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago