UPSC NDA Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA 1 परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस साल NDA परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
इस साल NDA 1 परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी. आमतौर पर UPSC परीक्षा के 20 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करता है. NDA चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है—पहले लिखित परीक्षा और फिर SSB इंटरव्यू.
direct link to check UPSC NDA result
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर NDA रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक नई पेज खुलेगी, जिसमें रिजल्ट PDF मिलेगा.
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें.
- आप चाहें तो स्क्रॉल करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या है?
जो उम्मीदवार NDA 1 परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए उन्हें संबंधित सेवा बोर्ड की वेबसाइट से इंटरव्यू की तारीख चुननी होगी और कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा.
SSB इंटरव्यू में क्या होता है?
SSB इंटरव्यू दो चरणों में होता है और कुल 900 अंकों का होता है. पहले चरण में पास होने के बाद ही उम्मीदवार दूसरे चरण में शामिल हो सकते हैं. इस इंटरव्यू में उम्मीदवार की सोचने की क्षमता और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है.
हर साल करीब 4 से 5 लाख छात्र NDA के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन इनमें से केवल 7,000 से 8,000 छात्र ही लिखित परीक्षा में सफल होते हैं. यानी कुल सफलता दर करीब 2 से 3 प्रतिशत ही रहती है.
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: कब जारी होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानिए कहां देख सकेंगे स्कोर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

