यूटिलिटी

Vivo: नए साल पर वीवो लेकर आया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी के साथ और भी कई दमदार फीचर

Vivo:  नए साल पर Vivo ने एक सस्ता फोन लॉन्च किया है. जो Vivo का ये एंट्री लेवल 5G फोन है. इस फोन में HD+ स्क्रीन दी गई है. ये फोन Dimensity 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके अलावा फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी दी गई है.जानिए पूरी डिटेल्स.

Vivo Y35m के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y35m में 6.51-इंच की IPS LCD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है. इसमें HD+ रेज्योलूशन 720×1600 पिक्सल के साथ दिया गया है. इस फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.

इसके बैक पर 13- मेगापिक्सल  का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन के बैक पर LED फ्लैश भी दिया गया है. इस फोन में 4GB, 6GB और 8GB रैम वैरिएंटस दिए गए हैं.  तीनों ही मॉडल्स में 128GB का स्टोरेज दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड OriginOS Ocean के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: उर्फी जावेद का बिगड़ा हुलिया! कैमरा देख भागीं, चेहरे पर निशान, सूजी हुई आंखें देख लोग हैरान

Vivo Y35m में 5,000mAh की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. इसमें डुअल सिम 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS, एक USB-C पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है. इसके साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Vivo Y35m की कीमत और उपल्बधता

बताया जा रहा है कि Vivo Y35 को तीन रैम वैरिएंट्स में में पेश किया गया है. इसके बेस मॉडल में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. जबकि 6GB रैम और 8GB रैम वाले वैरिएंट्स में भी 128GB की इंटरनल मेमोरी ही दी गई है.

ये भी पढ़ें-Tunisha Sharma: सलमान खान की फिल्म के लिए आया था तुनिशा शर्मा को ऑफर, इस वजह से मां ने कर दिया था इनकार

इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 1,399 युआन (लगभग 16 हजार रुपये) से शुरू होती है. इसको स्टार ऑरेंज और Starry Night Black शेड्स में पेश किया गया है. भारत में इसकी उपलब्धता पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

9 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

30 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

34 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

38 minutes ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…

49 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

58 minutes ago