Urdu Conclave 2026

क्या आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी हुआ है 24 घंटे के लिए होल्ड? जानिए इससे बचने के तरीके और वजह

सुबह-सुबह व्हाट्सएप खोलते ही अगर आपकी स्क्रीन पर भी ‘अंडर रिव्यू’ का मैसेज दिख रहा है, तो अकेले आप नहीं हैं. मेटा के इस अचानक उठाए गए कदम के पीछे की पूरी वजह यहां जानें.

WhatsApp ban, Meta

WhatsApp Account Ban: आज के दौर में सुबह उठते ही फोन चेक करना हम सबकी आदत बन चुकी है. लेकिन सोचिए एक दिन आप अपना फोन उठाएं और जैसे ही व्हाट्सएप खोलें आपको स्क्रीन पर लिखा दिखे “This Account is under review for 24 hours” ऐसे में दिन की धड़कने तो होना तो लाजमी है. पिछले कुछ दिनों से देशभर के लाखों यूजर्स के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है. आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि मेटा ने यह बड़ा सुरक्षा अभियान चलाया है? आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि व्हाट्सएप के इस ऑटोमेटेड सिस्टम का माजरा क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं.

अचानक क्यों रडार पर आए अकाउंट्स?

दरअसल व्हाट्सएप का एआई और मशीन लर्निंग सिस्टम लगातार यह देखता रहता है कि कौन प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर रहा है. अगर आपका अकाउंट भी 24 घंटे के लिए रिव्यू में गया है तो इसकी पीछे ये मुख्य वजहें हो सकती हैं.

अगर आपने कम समय में बहुत सारे अनजान लोगों को एक ही मैसेज फॉरवर्ड किया है या किसी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है, तो सिस्टम आपको स्पैम समझ लेगा.

अगर किसी ने आपके नंबर को बार-बार स्पैम या ब्लॉक किया है, तो व्हाट्सएप की टीम सतर्क हो जाती है.

आज भी कई लोग फीचर्स के चक्कर में आधिकारिक ऐप की बजाय जीबी व्हाट्सएप या व्हाट्सएप प्लस जैसे अनधिकृत ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. कंपनी ऐसे ऐप्स पर सबसे सख्त नजर रखती है.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

सोमवार शाम से शुरू हुई इस तकनीकी आफत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली. कई लोगों का कहना था कि उनका पूरा कारोबार व्हाट्सएप पर टिका है और बिना किसी गलती के अचानक अकाउंट बंद होना उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है. हालांकि व्हाट्सएप के प्रवक्ता का कहना है कि वे प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं लेकिन अगर किसी जेनुइन यूजर से गलती हो जाती है या सिस्टम से कोई चूक होती है तो उसे जल्द ठीक भी किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के बाजार में बड़ा उलटफेर: विदेश में तेजी, पर क्या भारत में थम गई चमक?

अकाउंट फंस गया तो क्या करें?

सबसे जरूरी बात यह है कि घबराएं बिल्कुल नहीं. ज्यादातर मामलों में 24 घंटे पूरे होते ही व्हाट्सएप खुद-ब-खुद आपका अकाउंट चालू कर देता है.

अगर स्क्रीन पर ऑप्शन आ रहा है, तो “Request a Review” पर क्लिक करके अपनी बात रखें.

अगर आप कोई दूसरा मॉडिफाइड ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे तुरंत डिलीट करके सिर्फ गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर वाले असली व्हाट्सएप पर शिफ्ट हो जाएं.

आगे से इन परेशानियों से बचने के लिए अनजान लोगों को धड़ाधड़ मैसेज भेजने से बचें और हमेशा ऑफिशियल ऐप का ही इस्तेमाल करें ताकि आपका और आपके दोस्तों का कनेक्शन हमेशा सुरक्षित बना रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read