Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WhatsApp लेकर आया वीडियो कॉलिंग से जुड़ा ये खास फीचर, जानिए क्या है इसमें नया

WhatsApp: वॉट्सऐप PIP मोड को वीडियो कॉलिंग के लिए पेश कर रही है, जिससे यूज़र्स वीडियो कॉलिंग पर बात करते करते दूसरी ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकेंगे. मौजूदा समय में ये तब काम करता है जब हमें ऐप में यूट्यूब या फेसबुक के वीडियो प्राप्त होते हैं.

WhatsApp

WhatsApp लेकर आया वीडियो कॉलिंग से जुड़ा ये खास फीचर

वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के  सुबिधा के लिए अपने प्लैटफॉर्म पर नए-नए फीचर जारी  करता है. इन-चैट पोल और कम्यूनिटी फीचर के बाच कंपनी ऐप अपने iOS वर्जन में वीडियो कॉल के लिए पिक्चर इन पिक्चर मोड ला रही है. बता दें कि एंड्रॉयड और iOS ऐप पर इस  समय में PIP मोड दिया जाता  है. लेकिन अभी में ये तब तक के लिए होता जब हमें चैट में यूट्यूब या फेसबुक के वीडियो दिए जाते  हैं.

लेकिन अब कंपनी PIP मोड को वीडियो कॉलिंग के लिए लॉंच कर रही है, जिससे यूज़र्स वीडियो कॉलिंग पर बात करते करते दूसरी ऐप्स का भी उपयोग  कर सकेंगे. WABetaInfo ने इस बात की जानकारी साझा की  है कि इस फीचर के आने के बाद यूज़र्स वीडियो कॉलिंग के दौरान दूसरी ऐप्स का उपयोग  कर सकते है.

ये भी पढ़े- Aadhaar Card Update: आधार कार्ड से जुड़ी सारी दिक्कतें अब मिनटों में होंगी दूर, इन आसान स्टेप्स से समझिए

वॉट्सऐप इस फीचर को चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए लॉंच कर रही है, जो कि वॉट्सऐप iOS बीटा वर्जन 22.24.0.77 और 22.24.0.78 आईफोन पर मौजूद  होती है. वॉट्सऐप बीटा यूज़र्स इन वर्जन को डाउनलोड करके इसको ट्राई  कर सकते हैं, आप देख सकते है कि  वीडियो कॉलिंग के दौरान वह दूसरी ऐप्स इस्तेमाल कर पा रहे हैं या नहीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital