यूटिलिटी

कहीं आपके खाने में तो नहीं मिली हैं ये नुकसानदायक चीजें? ये ऐप बचाएगा इस खतरे से

डाइट और लाइफस्टाइल को देखते बाजार में ऐसी तमाम तरह के चीजें बिकती हैं, जिनका पैकेजिंग तो हेल्थी चॉइस के रूप में होता है लेकिन उनमें से कई ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो आपके शरीर को बेहद नुकसान पहुंचाता हैं. हालांकि आजकल सभी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को हेल्दी बताकर ही अपनी मार्केटिंग करते हैं. ऐसे में आपको ये नया ऐप बताएगा कि कौन-सा प्रोडक्ट आपके लिए सही है और कौन-सा नहीं. आइए जानते हैं इस नए फ़ूड ऐप के बारे में-

दरअसल हम बात कर रहे हैं Xume ऐप की, जिसके फाउंडर अक्षय जलान हैं. ये मुंबई बेस्ड कंपनी है, जो पैकेज्ड फूड्स को स्कोर देती है. ये ऐप मार्केट में मिलने वाले तमाम प्रोडक्ट्स को स्कैन करके उसे इंग्रेडिएंट्स और एडिटिव्स के बारे में बताएगा. Xume ऐप फ़ूड प्रोडक्ट्स के बारे में बताएगा कि वो प्रोडक्ट खाने लायक है या नहीं. साथ ही ये भी बताएगा कि आप उसे खाने में कितना इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें इस तरह का पहला ऐप है, जिसमें पैकेज्ड फूड्स के लिए स्कोरिंग और रिकमेंडेशन जैसी सुविधा मिलती है.

जानें किस तरह से काम करता है ये ऐप?

  • इस ऐप को आप Apple App Store या फिर गूगल Play Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.
  • इसके बाद आपको ऐप में साइन-अप करना होगा. आप अपने गूगल अकाउंट के जरिए सीधे साइन-अप कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आपको अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और तमाम दूसरी डिटेल्स देनी होंगी.
  • इसके बाद आप किस तरह की डाइट फॉलो कर रहे हैं ये बताना होगा. इन सभी के बाद Xume का सेटअप पूरा हो जाएगा.
  • ऐप में पहले से ही 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स का डेटा मौजूद है. हालांकि, आप चाहें तो अलग से भी किसी प्रोडक्ट को चेक कर सकते हैं.
  • इसके लिए आपको स्कैनर ऑन करना होगा. उस प्रोडक्ट के इंग्रेडिएंट्स वाले हिस्से को स्कैन करना होगा.
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोडक्ट की डिटेल्स आ जाएंगी.
  • ऐप आपको उस प्रोडक्ट का स्कोर बताएगा. साथ ही उसमें कौन-कौन से इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं, इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी.
  • ये ऐप आपको बताता है कि स्कैन किए गए प्रोडक्ट्स को आपको खाना चाहिए या नहीं. हालांकि, ये ऐप हमेशा के लिए फ्री नहीं है.
  • आपको इसका फ्री ट्रायल कुछ दिनों के लिए मिलेगा. इसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा.
  • इसका मंथली सब्सक्रिप्शन 1299 रुपये का है. वहीं ईयरली सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 8,399 रुपये देने होंगे.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

42 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

56 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago