होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Zero Balance Savings Account: भारत में बैंकिंग सुविधाओं में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं. सरकार देश के हर वर्ग तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में प्रधानमंत्री जनधन खाते के जरिए सफल हुई है. देश के हर व्यक्ति के पास लगभग सेविंग खाता (Saving Account) मौजूद होता है. आमतौर पर बैंक में सेविंग खाता खोलने पर मिनिमम बैलेंस जमा करना होता है और खाते में एक निश्चित शुल्क जमा करना होता है.अगर ग्राहक खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करता है तो बैंक कस्टमर पर जुर्माना लगाती है. अगर आप बैंक सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहता है तो जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करवा सकते हैं.
जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट का सबसे बड़ा फीचर यह है कि इस खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का कोई समस्या नहीं होती है. यदि आपके खाते में एक रुपये भी नहीं है फिर भी आप खाते को असानी से चला सकते हैं. इस खाते में आपको कई तरह की बैकिंग सुविधाएं दी जा रही हैं. हम आपको बताते हैं कि इस खाते में आपको कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं
जीरो सेविंग अकाउंट में खाताधारकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. अगर आप मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बैंक में जीरो सेविंग खाता खुलवा सकते हैं. इस खाते में ग्राहकों को नेट बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है जिसके जरिए आप आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको एटीएम (डेबिट कार्ड), मोबाइल बैंकिंग, पासबुक, ई-पासबुक आदि जैसी कई सुविधाओं का लाभ दिया जाता है.
अगर आप भी इस खाते को खुलवाना चाहते है तोआप किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं. इसके साथ ही जीरो सेविंग अकाउंट को ऑनलाइन माध्यम से भी खुलवा सकते है. इसे आप घर बैठे असानी से ओपन करके वीडियो कॉलिंग के जरिए केवाईसी करवा सकते हैं. आप जिस बैंक में जीरो सेविंग खाता खुलवाना चाहते हैं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. जिसके बाद आपको अकाउंट ओपनिंग पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद डिटेल्स भरकर आप अपने खाते को खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको केवल आधार और पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी.
एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…