Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: एक्ट्रेस ने BJP नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पद से देना पड़ा इस्तीफा

14 अक्टूबर को एक्स, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता पुनीत त्यागी ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया, जिससे उसे काफी मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा.

पुनीत त्यागी.

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी ने एक अभिनेत्री द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया. अभिनेत्री मूल रूप से उत्तर प्रदेश से हैं, मगर मुंबई में रहती हैं. उनका दावा है कि उन्होंने गुजराती, भोजपुरी और हिंदी समेत लगभग 250 फिल्मों में अभिनय किया है. 14 अक्टूबर को एक्स, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि त्यागी ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया, जिससे उसे काफी मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा.

एक्ट्रेस ने ये आरोप लगाए

अभिनेत्री ने वीडियो में दावा किया, “भाजपा नेता ने मेरे बेटे को बार-बार उपहार देकर उसके साथ घनिष्ठता बढ़ाई और फिर मुझे गुलदस्ते और अन्य उपहार भेजना शुरू किया. मैं अपने पति से रिश्ता खत्म करने के बाद अपने बेटे के साथ मुंबई में रह रही थी. मेरे बेटे के साथ भाजपा नेता की घनिष्ठता और मेरे साथ अच्छे व्यवहार ने मुझे यह सोचने के लिए प्रेरित किया कि मुझे उनका सपोर्ट मिल गया है. हमारे बीच कुछ महीनों तक अंतरंग संबंध रहे और बाद में उन्होंने दूरी बना ली.” उन्होंने आरोप लगाया, “मैंने प्रधानमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री और शीर्ष भाजपा नेताओं से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.”

भाजपा नेता ने खुद को निर्दोष बताया

इधर, पुनीत त्यागी ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं, सच जल्द ही बाहर आ जाएगा. मामले पर सहारनपुर के SSP रोहित सिंह साजवान ने कहा है कि हमें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है, अगर हमें कोई शिकायत मिली होगी तो हम मामले की जांच जरूर करेंगे.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital