Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे लखनऊ, पुलिस ने कड़ा पहरा लगाया

UP News: बरेली में इस्तीफा देने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री लखनऊ पहुंचे. आलमबाग स्थित रिश्तेदारों के घर पर पुलिस ने सख्त सुरक्षा घेरा बनाया और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

UP News: बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद अलंकार अग्निहोत्री बुधवार को लखनऊ पहुंचे. उनके आगमन के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था अचानक बढ़ा दी गई. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

आलमबाग में रिश्तेदारों के घर पहुंचे

लखनऊ पहुंचने के बाद अलंकार अग्निहोत्री सीधे आलमबाग स्थित अपने रिश्तेदारों के घर गए. यहां उनके आने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में सख्त निगरानी शुरू कर दी. घर के बाहर सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई और किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.

पुलिस का अलर्ट मोड

लखनऊ पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलर्ट पर है. अधिकारियों ने साफ किया है कि अग्निहोत्री की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. उनकी आवाजाही और मुलाकातों की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि हालात पर नियंत्रण रखा जा सके.

ये भी पढ़ें-डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स: क्या है दोनों में अंतर? बजट 2026 से पहले आसान भाषा में समझें पूरा गणित

सुरक्षा के कड़ें इंतजाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आलमबाग में जिस घर में अग्निहोत्री ठहरे हैं, वहां चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है. आसपास के इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय थाने को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-अहमदाबाद हादसे में 11 नंबर सीट बनी जीवनरक्षक लेकिन बारामती में रनवे 11 बना मौत का कारण, जानें लैंडिंग से पहले के अंतिम तीन मिनट की कहानी

राजधानी में चर्चा

अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे और फिर लखनऊ आने से प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि उनके अगले कदम क्या होंगे. फिलहाल पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे आलमबाग में ही मौजूद हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital