Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झूठे मुकदमों पर हाईकोर्ट सख्त, सामूहिक दुष्कर्म का केस समझौते और हर्जाने के आधार पर रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म, लूट और धमकी के झूठे मुकदमे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर केस रद्द किया और दोनों पर दो-दो हजार रुपये का हर्जाना लगाया है.

Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म, लूट और धमकी जैसे आरोपों से जुड़े एक मामले की अपराधिक कार्यवाही समझौते के आधार पर रद्द कर दी है. साथ ही दोनों पक्षों पर दो दो हजार रुपए का हर्जाना लगाया है.

यह आदेश न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने बदायूं के मुनीश व अन्य दो की याचिका दिया है. मामले के मुताबिक पीड़िता ने याचियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, लूट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था. ट्रायल के दौरान पक्षकारों में समझौता हो गया. इसके बाद याची हाईकोर्ट आए. कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए याचियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा रद्द कर दिया.

कहा कि आज कल झूठे मुकदमे दर्ज करवा मुकरने का प्रचलन बढ़ गया है. इसे कोर्ट नजरअंदाज नहीं कर सकतीं लिहाजा, समझौते के आधार पर मुकदमा तो रद्द किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए पक्षकारों को दो दो हजार रूपये तीन सप्ताह में हाईकोर्ट विधिक सेवा प्राधिकरण में बतौर हर्जाना जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें: 8 दिन और 5 देश: पीएम मोदी ने अधिकतम यात्रा के लिए कैसे बनाया अपना कार्यक्रम

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital