इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही की नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद सपा विधायक जाहिद बेग उर्फ जाहिद जमाल बेग की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है. यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है.
कोर्ट ने कहा कि आरोपी विधायक केस ट्रायल में सहयोग करेंगे तथा जेल से बाहर आने के बाद किसी आपराधिक केस में शामिल नहीं होगे. 9 सितंबर 2024 को विधायक के घर नाबालिग नौकरानी मृत पाई गई थी. विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के अंतर्गत थाना भदोही में एफआईआर दर्ज कराया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





