Ambedkar Nagar Murder case: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर पत्थर दिल इंसान की भी आँखें नम हो जाएं. अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में एक मां ने अपने ही चार सगे बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी.
दरअसल शनिवार को जब पुलिस एक चार मंजिला मकान के अंदर दाखिल हुई, तो मंजर देख अधिकारियों के भी पैर कांप गए. बिस्तर पर चार मासूमों की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं. घटना के बाद से आरोपी मां लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस दर-दर की ठोकरें खा रही है.
ईंट से कूचा और फिर गले पर वार: मौत का तांडव
वारदात (Ambedkar Nagar Murder) की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मासूमों को मारने के लिए किसी भारी चीज (संभवतः ईंट) का इस्तेमाल किया गया. बच्चों के सिर कुचले हुए थे और गले पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. मृतकों में तीन बेटे (शफीक, सऊद, उमर) और एक मासूम बेटी शामिल है, जिनकी उम्र महज 8 से 14 साल के बीच थी.
सऊदी में पति की ‘दूसरी शादी’ बनी बर्बादी की वजह?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस खूनी खेल के पीछे एक कड़वा सच निकलकर आ रहा है. बच्चों का पिता नियाज पिछले कई सालों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है. बताया जा रहा है कि नियाज ने सऊदी में ही एक पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी कर ली थी, जिसे लेकर उसकी पहली पत्नी (बच्चों की मां) गहरे मानसिक तनाव और गुस्से में थी. पति के इस कदम ने हंसते-खेलते परिवार में नफरत का ऐसा जहर घोला कि अंत मासूमों की मौत के साथ हुआ.
‘मर्डर हाउस’ की वो खौफनाक सुबह(Ambedkar Nagar Mother Kills Children)
पड़ोसियों के मुताबिक, जब शनिवार सुबह काफी देर तक नियाज के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो उन्हें शक हुआ. पुलिस को सूचना दी गई और जब ताला टूटा तो अंदर का नजारा किसी डरावनी फिल्म जैसा था.
एसपी प्राची सिंह और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. घर के अंदर सन्नाटा था और चारों ओर सिर्फ खून के धब्बे थे. मां का गायब होना इस बात की ओर पुख्ता इशारा कर रहा है कि उसने ही इस जघन्य कांड को अंजाम दिया है.
यह भी पढ़ें: काशी में पीएम मोदी ने देखा ‘काल का चक्र’! जानें क्या है वो ‘वैदिक घड़ी’ जिसने मचाया इंटरनेट पर तहलका?
‘आईजी’ से लेकर ‘डीएम’ तक अलर्ट
घटना (Ambedkar Nagar Murder) की सूचना मिलते ही आईजी सोमेन वर्मा और डीएम ईशा प्रिया ने भी मौके का मुआयना किया. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि क्या यह सिर्फ पति की दूसरी शादी का बदला था या इसके पीछे कोई और मानसिक बीमारी या बड़ी साजिश है? चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार मां की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


