Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: ‘हिंदुस्तान में रहना है या…कहना है’ मुहर्रम जुलूस के दौरान अमेठी में लगे विवादित नारे; संत समाज ने जताई आपत्ति

Amethi: इस मामले में संत समाज ने मुख्यमंत्री और अमेठी पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Amethi Muharram

फोटो-सोशल मीडिया

Amethi Muharram: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर रविवार को देर शाम निकले मुहर्रम के जुलूस में कुछ युवकों द्वारा विवादित नारे लगाए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुलूस के दौरान युवकों ने “हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है” के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है और वीडियो में दिख रहे कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अमेठी पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि मुसाफिरखाना कोतवाली में संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-Budget 2024: मोदी सरकार में जब बदली गई थी रेल बजट से जुड़ी ये परंपरा…चली आ रही थी 1924 से; क्या आप जानते हैं इसके बारे में?

मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. रविवार देर शाम मुसाफिरखाना कस्बे में मोहर्रम का जुलूस निकला था. सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इस वीडियो पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है. फिलहाल मामले में मुसाफिरखाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

संत समाज ने जताई नाराजगी

विवादित नारे वाले इस वीडियो पर अमेठी के संत समाज ने आपत्ति जताई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सागरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वीडियो में जो विवादित नारा दिया जा रहा है, उससे देश की एकता और सौहार्द बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है. इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कभी भी इस तरह के नारे से समाज के माहौल को खराब न किया जाए. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इस नारेबाजी की आलोचना हो रही है और तमाम हिंदू संगठन इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital