Bharat Express DD Free Dish

गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी सहित 4 मुख्यमंत्री करेंगे काशी में मंथन – सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग जल्द

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग में शामिल होने वाराणसी आ रहे हैं. मीटिंग में UP, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के CM भी शामिल होंगे.

CM Yogi met Amit Shah

फोटो क्रेडिट @myogiadityanath

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

 Central Zonal Council Meeting in Kashi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार से काशी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी उनका स्वागत करेंगे. मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (23 जून) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे.

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहेंगे. चारों प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करेंगे. सभी अतिथि काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे.

amitshah

आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल मीटिंग

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को करीब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में प्रस्तावित है. बैठक को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में पहली बार हो रही है.

सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे. होटल ताज में लगभग 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली बैठक में सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी. बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई विशिष्टजन और नीति आयोग के साथ अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे.

11 स्थानों पर किया जाएगा गृह मंत्री अमित शाह का स्‍वागत

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के वाराणसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भी काशी की परंपरा के अनुरूप उनका स्वागत करने की तैयारी कर ली है. गृह मंत्री का स्वागत 11 स्थानों पर किया जाएगा, जहां पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक वर्गों के लोग ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read