AI द्वारा बनाई गई फोटो
Amroha Encounter News: अरूण चाहल/अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कानून का इकबाल एक बार फिर बुलंद हुआ है. दिनदहाड़े जज के पेशकार की हत्या कर दहशत फैलाने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश कलीम का पुलिस ने वही हश्र किया, जिसका डर अपराधियों में होना चाहिए. डिडौली कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी कलीम पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया. जो बदमाश कल तक बीच सड़क पर गुंडई दिखा रहा था, गोली लगते ही उसकी सारी हेकड़ी निकल गई.
मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार आनंद के सामने वह हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता और गिड़गिड़ाता नजर आया. बता दें यह पूरा मामला रोडरेज से जुड़ा है.
पत्नी और बच्चों के सामने की थी दरिंदगी (Amroha Road Rage In Uttar Pradesh)
अमरोहा जिला कोर्ट में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पेशकार राशिद हुसैन रविवार को अपने परिवार के साथ मुरादाबाद जा रहे थे. बंबूगढ़-जोया बाइपास पर उनकी कार की बाइक से मामूली टक्कर हो गई. इसके बाद बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया. आरोपियों ने राशिद की कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया और संभल चौराहे पर उन्हें घेर लिया. पत्नी रुखसार और मासूम बच्चों के सामने ही आरोपियों ने राशिद को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई.
ऐसे दबोचा गया मुख्य आरोपी (UP Police Action in Amroha)
घटना के बाद से मुख्य आरोपी कलीम फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था. डिडौली पुलिस को सूचना मिली कि कलीम किसी और वारदात की फिराक में है. घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में कलीम के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर आ गिरा.
ये भी पढ़ें: नवादा बना बिहार का पहला जिला, आवारा कुत्तों की देखभाल और टीकाकरण के लिए शुरू होगा खास कार्यक्रम
3 घंटे तक चला था हंगामा (Amroha Crime News Update)
हत्या के बाद वकीलों और परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया था. पुलिस ने मृतक के भतीजे सलमान की तहरीर पर कलीम, शान, नसीम और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शान और एक अन्य आरोपी को पहले ही हिरासत में ले लिया था, जबकि मुख्य आरोपी कलीम का अब एनकाउंटर के बाद ‘हिसाब’ किया गया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



