Bharat Express DD Free Dish

1 लड़की, 3 लड़के और बिना नंबर की कार; AMU में क्या हो रहा था जो एक्शन में आई अलीगढ़ पुलिस?

AMU Campus Ruckus Aligarh: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में आधी रात को बिना नंबर की कार में शराब और गांजे के साथ बाहरी युवक-युवतियों को पकड़ा गया. लड़की और लड़के के बीच हो रहे झगड़े के बाद छात्रों ने कार के शीशे तोड़ दिए और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

Angry students stopping a numberless car at Aligarh Muslim University (AMU) campus after outsiders were found with liquor and ganja near the VC Lodge at night

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कार पर बलाव फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस

AMU Campus Ruckus Aligarh: अलीगढ़/प्रकाश सिंह: देश की प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का कैंपस शनिवार रात एक बार फिर भारी हंगामे और बवाल का अखाड़ा बन गया. रात करीब 10:30 बजे वीसी लॉज (VC Lodge) के पास एक संदिग्ध कार में सवार बाहरी युवक-युवतियों ने ऐसा गदर मचाया कि छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. बिना नंबर की इस कार में शराब की बोतलें और गांजा मिला है, जिसके बाद प्रॉक्टोरियल टीम ने चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है.

नशे में धुत लड़की-लड़के के बीच मारपीट (Outsiders caught in AMU)

जानकारी के मुताबिक, देर रात एक तेज रफ्तार और बिना नंबर वाली कार AMU कैंपस में दाखिल हुई. इसमें तीन लड़के और एक लड़की सवार थे. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग नशे में धुत थे और अचानक कार के अंदर ही एक लड़के और लड़की के बीच हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई. यह तमाशा देख वहां मौजूद छात्रों ने तुरंत कार को रोक लिया. हालात तब बेकाबू हो गए जब गुस्साए छात्रों ने कार के शीशे तोड़ दिए और प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया.

कार से मिला शराब और गांजा (Liquor and ganja found In AMU Campus)

छात्रों की सूचना पर यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टोरियल (Proctorial) टीम फौरन मौके पर पहुंची. जब टीम ने उस संदिग्ध कार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था. यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार के अंदर से शराब की बोतलें और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें: 2034 नहीं 2029 में लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’? राज्यों से मिली रजामंदी, जानिए प्लान

पूछताछ में पता चला कि ये चारों यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह से ‘बाहरी’ (Outsiders) हैं. इसके बाद टीम ने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को बुलाया और चारों को उनके हवाले कर दिया. पुलिस अब इन बाहरी लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सबसे बड़े सवाल (AMU Campus Security)

इस सनसनीखेज घटना ने AMU की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस ‘बाबे सैयद’ (Bab-e-Syed) गेट पर इतनी सख्ती होती है, वहां से एक बिना नंबर की कार आधी रात को कैंपस में कैसे घुस गई? सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें क्यों नहीं रोका और अंदर जाने की वजह क्यों नहीं पूछी?

छात्रों के बीच इस बात को लेकर भारी रोष है कि जब यूनिवर्सिटी में वाहनों के पंजीकरण (Vehicle Pass) को लेकर इतने कड़े नियम लागू हैं, तो यह भयंकर लापरवाही कैसे हुई? बता दें कि इससे पहले मई 2026 में भी बाहरी लोगों ने कार से कैंपस में घुसकर ऐसा ही उत्पात मचाया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read