Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है. DFO प्रखर गुप्ता ने पुष्टि की है कि सरयू नदी के तटीय क्षेत्र में पंजों के निशान मिले हैं.

अयोध्या की 24 वर्षीय मेहर चौहान भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने की राह पर हैं. उनका चयन सैन्य अधिकारी के रूप में हुआ है और 24 सितंबर को वह चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में 11 महीने के प्रशिक्षण के लिए जाएंगी.

अयोध्या के डांडिया मंदिर में भंडारे के लिए आए 2 क्विंटल दूध में मरी मक्खियां और रबर जैसी परतें मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया. खाद्य विभाग ने सैंपल सील कर जांच के लिए भेजे हैं.

अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन और आरती की. इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर मंदिर की व्यवस्थाओं और पारदर्शिता को लेकर चर्चा की.

Ambika Ram Bhakti: झारखंड की 14 साल की अंबिका की रामभक्ति ने अयोध्या में लोगों का दिल जीत लिया है. अंबिका भगवान श्रीराम को अपना भाई मानती हैं और सोते-जागते राम का नाम लेती रहती हैं. अयोध्या और रामलला के दर्शन से उन्हें खास लगाव है.

अयोध्या की रामलीला में भगवान शंकर का अभिनय कर रहे अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर तीखा बयान दिया. उन्होंने सनातन धर्म, राम मंदिर और हनुमान जी की कृपा पर भी अपने विचार साझा किए.

8 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में जमीनों का सर्किल रेट 30% से 200% तक बढ़ाया गया. अब नई दरों पर रजिस्ट्री शुरू हो गई है, जिससे जमीन खरीद महंगी हो जाएगी और सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में धार्मिक आयोजनों के साथ विकास योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया और अयोध्या के विकास की समीक्षा की.