Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या दीपोत्सव 2026: राम की पैड़ी पर सजेगी भव्य विजिटर गैलरी और सेल्फी पॉइंट, त्रेतायुगीन वैभव की दिखेगी झलक

अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा रहा है. करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से नई विजिटर गैलरी, सेल्फी पॉइंट और म्यूरल वॉल तैयार की जा रही है.

Ayodhya Deepotsav Ram Ki Paidi Visitor Gallery Selfie Point Dipawali 2026

Ayodhya Deepotsav 2026: रोशनी के सबसे बड़े त्योहार दीपोत्सव के दौरान राम नगरी अयोध्या का नजारा इस बार बेहद खास होने वाला है. राम की पैड़ी पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस बार एक नया और आधुनिक आकर्षण देखने को मिलेगा. योगी सरकार की पहल पर राम की पैड़ी का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है, जहां भव्य विजिटर गैलरी और शानदार सेल्फी पॉइंट बनकर तैयार हो रहे हैं. इस दीपावली पर यहां की खूबसूरती देखने लायक होगी, क्योंकि पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक सजावट से लैस किया जा रहा है.

करोड़ों की लागत से संवर रही राम की पैड़ी

राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में भारी उछाल आया है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार धार्मिक स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने पर जोर दे रही है. लगभग 2,367.60 लाख रुपये की लागत से चल रही इस परियोजना के तहत राम की पैड़ी का पूरा रूप बदला जा रहा है. यहां रेड सैंड स्टोन की आकर्षक फ्लोरिंग, बड़े आकार के डिजाइनर कांच के दीये, भव्य सूर्य स्तंभ, सुंदर छतरियां और आधुनिक बोलार्ड लाइट्स लगाई जा रही हैं. उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा इस प्रोजेक्ट को इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि दीपोत्सव पर आने वाले लोग इन सुविधाओं का पूरा आनंद उठा सकें.

म्यूरल वॉल पर दिखेगी त्रेतायुगीन अयोध्या

इस कायाकल्प की सबसे खास बात यहां बनाई जा रही डिजाइनर म्यूरल वॉल है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी. इस दीवार पर त्रेतायुगीन मंदिरों, धार्मिक प्रसंगों और दीपों के बेहद सुंदर और कलात्मक चित्र उकेरे गए हैं. इसके जरिए भगवान श्रीराम के युग की सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को जीवंत करने की कोशिश की गई है.

इसके अलावा, बनाए गए नए सेल्फी पॉइंट पर पर्यटक अयोध्या यात्रा की अपनी यादों को कैमरों में हमेशा के लिए कैद कर सकेंगे. जब लाखों दीपों की रोशनी इन नई संरचनाओं पर पड़ेगी, तो राम की पैड़ी की छटा देखते ही बनेगी. सरकार की यह कोशिश अयोध्या के पर्यटन अनुभव को और अधिक यादगार और भव्य बनाने जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में ‘टेकसंगम 2026’ का आगाज: सीएम योगी बोले- तकनीक और फॉरेंसिक के इस्तेमाल से मजबूत हुई न्याय व्यवस्था

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital