Azamgarh Khatu Shyam Temple Accident: शुभम/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है. जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भंवरनाथ मंदिर के पास बन रहे खाटू श्याम मंदिर में छत की ढलाई (शटरिंग) का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए.
पुलिस और एंबुलेंस की त्वरित कार्रवाई (Khatu Shyam Temple Accident Azamgarh)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो मजदूरों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद से अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल मच गया.
एसएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा (Khatu Shyam temple shuttering collapse In Azamgarh)
हादसे की गंभीरता को देखते हुए आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घटना के कारणों की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: मुश्किल मा टुरा-टुरी! लिव-इन का रजिस्ट्रेशन, ब्रेकअप पर अर्जी, क्या है छत्तीसगढ़ UCC का मसौदा?
जांच में जुटा प्रशासन (Khatu Shyam Temple Accident Investigation)
प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही बरती गई थी या नहीं. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस हादसे के पीछे असल कारण या लापरवाही किसकी थी. फिलहाल घायलों के इलाज पर फोकस किया जा रहा है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



