Bharat Express DD Free Dish

बाबू गेंदा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कुशीनगर में श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का होगा आयोजन, सीएमडी उपेन्द्र राय होंगे मुख्य अतिथि

CMD Upendrra rai In Kushinagar: कुशीनगर में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेंदा सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 नवम्बर 2025, दिन शनिवार को एक भव्य श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सीएमडी उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

CMD Upendrra rai In Kushinagar

CMD Upendrra rai In Kushinagar: कुशीनगर में इस वर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को सम्मान देने की परंपरा जारी रहेगी. महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद बाबू गेंदा सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 नवम्बर 2025, दिन शनिवार को एक भव्य श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में इंडिया–इंक–कॉन और भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह आयोजन स्थानीय सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से “द गोल्डन रिसॉर्ट” कसया में शुरू होगा.

बाबू गेंदा सिंह जी को कुशीनगर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में स्वतंत्रता संग्राम की अग्रिम पंक्ति का योद्धा माना जाता है. वर्षों तक उन्होंने सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास के मुद्दों को संसद और प्रदेश सरकार में मजबूती से उठाया. उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.

CMD Upendrra rai In Kushinagar

सम्मान कार्यक्रम का भी रखा गया आयोजन

इस बार के कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें कुशीनगर जनपद के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. आयोजकों का कहना है कि यह समारोह सिर्फ श्रद्धांजलि भर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक माध्यम भी है ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन मूल्यों को अपनाएं.

सीएमडी उपेंद्र राय करेंगे संबोधित

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेन्द्र राय मीडिया जगत में अपनी साफ-सुथरी पत्रकारिता और राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाक राय के लिए पहचाने जाते हैं. सीएमडी उपेन्द्र राय का मुख्य अतिथि के रूप में आना समारोह को खास बनाता है. उनके संबोधन में स्वतंत्रता, लोकतंत्र और वर्तमान समाज में पत्रकारिता की भूमिका पर महत्वपूर्ण बातें सुनने को मिल सकती हैं.

कार्यक्रम के आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उनका कहना है कि यह आयोजन समाज के उन लोगों को सम्मान देने का अवसर है जो देश और समाज के निर्माण में लगातार योगदान दे रहे हैं. कुशीनगर में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा क्षेत्र में सामाजिक एकता और ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read