Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के बाद सोते हुए अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी.

बदायूं में मामूली विवाद के बाद शराबी पिता ने सोते हुए बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.

UP News:बदायूं/सुवनेश: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शराब के नशे में चूर एक पिता ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक हत्या कर दी. यह वारदात उस समय अंजाम दी गई जब बेटा सो रहा था. इस खूनी संघर्ष से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बदायूं के उसैहत क्षेत्र के नोलीचौकी बची गांव में शराब के नशे में धुत पिता ने मामूली कहासुनी के बाद सोते समय अपने बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप

जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना बदायूं जिले के उसैहत थाना क्षेत्र स्थित नोलीचौकी बची गांव की है. गांव में पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई थी. पिता शराब के अत्यधिक नशे में धुत था. देखते ही देखते दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी रूप ले लिया.

सोते समय कुल्हाड़ी से किया हमला

विवाद के बाद जब बेटा सोने चला गया, तो गुस्से में अंधा हुआ पिता धारदार कुल्हाड़ी उठा लाया. पिता ने बेसुध सो रहे अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई.

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय उसैहत थाना पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें-कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: विवाद बढ़ा तो भाभी ने पार की हदें, देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital