(AI IMAGE)
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद हैरान और दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे को पीटने से नाराज एक महिला ने अपने ही देवर के साथ ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनने वालों के होश उड़ गए. गुस्से में अंधी हुई महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाला.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है. देवर द्वारा उसके बेटे को पीटने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. गंभीर हालत में युवक को घाटमपुर सीएचसी से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बेटे की पिटाई से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक बुजुर्ग का छोटा बेटा अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है. आरोप है कि उसने अपनी भाभी के बेटे को पीट दिया था, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई.
मारपीट के दौरान दांत से काटा प्राइवेट पार्ट
शुक्रवार शाम को जब विवाद फिर गरमाया, तो आरोप है कि भाभी ने गुस्से में आकर देवर के कपड़े उतरवाए और उसका प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया. ग्रामीणों के अनुसार, महिला ने झगड़े के दौरान युवक को उकसाया और फिर इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया. खून से लथपथ और गंभीर हालत में युवक जमीन पर गिरकर मदद की गुहार लगाने लगा.
अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद परिवार के लोग और पड़ोसी घायल युवक को लेकर तुरंत घाटमपुर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर जिला अस्पताल और फिर हैलट रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है और महिला की मानसिक हालत ठीक न होने की बात सामने आई है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
यह भी पढ़ें-रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





