यूपी पुलिस के एडीजी पीयूष मोर्डिया और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल
Kashi Ka Kayakalp Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्प’ कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. इसमें एडीजी (वाराणसी जोन) पीयूष मोर्डिया और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल भी पहुंचे. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने उनका स्वागत किया.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा, “वाराणसी में देश-विदेश से रोज लाखों लोग आते हैं. इस दौरान वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना बड़ा चैलेंज होता है. हमने जाम की समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए. शहर में अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है. ई-रिक्शा के लिए रूट तय किए गए हैं”.
उन्होंने आगे कहा, “अब वाराणसी में हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. नई टेक्नोलॉजी आने से अपराध के नए तरीके भी ईजाद हो रहे हैं, जिससे निपटने के लिए पुलिस को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.” उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट और वर्चुअल थाने जैसी कोई भी व्यवस्था अब तक यूपी पुलिस में नहीं है.
CP मोहित अग्रवाल ने साइबर अपराधियों को पकड़े जाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल करीब 150 साइबर अपराधी पकड़े गए हैं. साइबर अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हैं. मैं आमजन के लिए कहना चाहूंगा कि डिजिटल अरेस्ट करने वालों के बहकावे में बिल्कुल न आएं, इसकी तत्काल शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं.
वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने इस दौरान कहा, “वाराणसी जोन की कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है. सरकार खुद इस पर जोर दे रही है. पुलिस की भी कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर है.” एडीजी मोर्डिया ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के बारे में पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “पुलिस कर्मियों को Polite रहने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम हो, लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़े. साथ ही कॉन्टैक्टलेस पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें ऑनलाइन FIR से लेकर अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं.”
एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के आने से थाने के कल्चर में बड़ा बदलाव आया है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है. वहीं, मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अवसाद में जाने से बचाने के लिए काउंसिलिंग करवाने के साथ ही उन्हें जरूरत के हिसाब से छुट्टी भी दी जाती है. उन्हें परिवार की तरह ट्रीट किया जाता है.
‘काशी का कायाकल्प’ कॉन्क्लेव का पूरा वीडियो यहां देखिए-
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…