Bharat Express DD Free Dish

जबरन धर्मांतरण पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान, यूपी की सियासत गरमाई

बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने मुगल शासकों पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है, जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.

BJP leader Sangeet Som

रिपोर्ट- हरीश


उत्तर प्रदेश से एक बार फिर मजहबी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है. मेरठ से बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम के एक बयान से सियासत गरमा गई है. उन्होंने मुगल शासकों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है. संगीत सिंह सोम का दावा है कि मुगलों ने अपनी सत्ता कायम रखने के लिए अत्याचार और जबरन धर्मांतरण कराए.

जबरन धर्म परिवर्तन कराया- बीजेपी नेता

मेरठ के बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने एक बार फिर मुगलों को लेकर विवादित बयान दिया है. लावड कस्बा में विद्यार्थी सम्मान समारोह में संगीत सोम ने कहा कि मुगल शासकों के दौर में दलित और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था. उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में ऐसे कई प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें आज तक दबाने का प्रयास किया गया. संगीत सिंह सोम ने आगे कहा कि मुगलों ने अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए अत्याचार और जबरन धर्मांतरण जैसे हथकंडे अपनाए.

शाहरुख खान और बांग्लादेश पर भी बयान

हाल ही में संगीत सोम ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को ‘गद्दार’ करार दिया था. साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बांग्लादेश के साथ क्रिकेट संबंध समाप्त करने की सलाह दी थी.


ये भी पढ़ें: करोड़ों का मालिक निकला इंदौर का भिखारी, भीख से कमाई रकम पर चलाता था ब्याज


भाजपा नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने वाला बयान बताया है, वहीं भाजपा समर्थकों ने संगीत सोम के बयान को इतिहास से जुड़ा सच करार दिया है. फिलहाल, संगीत सोम के इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले समय में इस पर सियासी तकरार और बढ़ने के आसार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read