Saharanpur Honour Killing News
Saharanpur Honour Killing News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शामली जिले की रहने वाली आकांक्षा परीक्षा देने के लिए गोचर इंटर कॉलेज पहुंची थीं. उनके पति शिव कुमार परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे थे.
आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उनके भाई मंजीत ने उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी. महिला का कहना है कि दोनों ने करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. शादी के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं.
आकांक्षा ने आरोप लगाया कि वारदात के समय उनकी मां, जीजा और मौसा भी वहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि उनके सामने ही भाई ने शिव कुमार को गोली मार दी, लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद घायल शिव कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मौलाना मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस ने आकांक्षा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में प्रेम विवाह को लेकर परिवार की नाराजगी सामने आई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और मामले की जांच जारी है.
भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…