Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मौलाना मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना जाकिर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ में मौलाना गिरफ्तार

मुठभेड़ में मौलाना गिरफ्तार

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मस्जिद में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलाना को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो दिन पहले हुई थी शर्मनाक वारदात

यह पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जन्नती मस्जिद का है. दो दिन पहले एक नाबालिग किशोरी हमेशा की तरह मस्जिद में उर्दू पढ़ने के लिए गई थी. आरोप है कि वहां के मौलाना जाकिर ने पवित्र स्थल की मर्यादा को तार-तार करते हुए नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस घिनौनी वारदात के बाद से ही आरोपी मौलाना मौके से फरार चल रहा था. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमें पिछले दो दिनों से लगातार मौलाना जाकिर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके से भागने की फिराक में है. थाना रामगढ़ पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख आरोपी मौलाना ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दीृ. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी मौलाना जाकिर के पैर में गोली लग गई और वह वहीं ढेर हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया.

आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती, इलाके में पुलिस मुस्तैद

मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: शोभा तुम कहां हो? पत्नी नहीं मिली तो रेलवे को हिलाया, मुजफ्फरपुर में ‘मजनू पति’ ने गमछे से रोक दी ट्रेन

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital