Chandauli encounter: उत्तर प्रदेश के चंदौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन लगड़ा’ (Operation Lagda) के तहत हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को मुठभेड़ में पकड़ लिया. आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके खिलाफ पहले से 33 मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में फायरिंग की घटना में मुख्य आरोपी था. चलिए जानते है पूरा मामला:
आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
चंदौली में पुलिस ने ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र भारती (Dharmendra Bharti) को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है. मुठभेड़ के दौरान धर्मेंद्र भारती के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया (criminal injured).
पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
फायरिंग करने मामले में मुख्य आरोपी
धर्मेंद्र भारती अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव का रहने वाला है. वह हाल ही में एक परिवार पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी था. यह घटना उस समय हुई थी जब परिवार कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही 33 मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह इलाके का कुख्यात अपराधी माना जाता है.
मामले की जांच शुरू
गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस असलहा बरामद कर रही थी, तब धर्मेंद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की. इसके बाद क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे घायल कर दिया. यह मुठभेड़ अलीनगर थाना क्षेत्र (Aliganj police station) के महेवा रिंग रोड के पास हुई. पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हाथरस थाने में युवक की मौत, एसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


