Bharat Express DD Free Dish

छांगुर बाबा का एक और सच आया सामने, 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के इस उम्मीदवार के लिए किया था प्रचार, लेकिन…

धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Chaangur Baba) की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

Chhangur Baba

छांगुर बाबा.

धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Chaangur Baba) की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब छांगुर बाबा को लेकर एक और सच सामने आया है. बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान माफिया अतीक अहमद के लिए प्रचार कर मुस्लिम बहुल इलाकों में वोट मांगा था.

अतीक के लिए चुनाव में किया प्रचार

बता दें कि 2014 के चुनाव में माफिया अतीक अहमद ने श्रावस्ती लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, उस दौरान छांगुर बाबा ने अतीक के साथ न सिर्फ मंच साझा किया, बल्कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर वोट भी मांगता था.

अतीक अहमद सपा से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी, हालांकि भाजपा के दद्दन मिश्रा ने अतीक अहमद को चुनाव में हरा दिया था, और छांगुर बाबा (Chaangur Baba) का कोई भी पैंतरा उस चुनाव में काम नहीं आया था.

छांगुर बाबा को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद और वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बलरामपुर से धर्मांतरण को लेकर सामने आए इस मामले ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. छांगुर बाबा जैसे लोग पूर्व की सरकारों के संरक्षण में फल-फूल रहे थे. सभी लोगों को पता है कि ऐसे लोगों को पिछली सरकारों में किस तरह से राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था.

यह भी पढ़ें- Chhangur Baba: छांगुर बाबा का कोडवर्ड हुआ डिकोड! लड़कियों को ‘प्रोजेक्ट’ तो धर्मांतरण को कहता था ‘मिट्टी पलटना’

दद्दन मिश्रा ने आगे कहा कि अब जरूरी है कि छांगुर बाबा जैसे लोगों पर जांच एजेंसियां सख्त कार्रवाई करें, इसके साथ ही जो लोग इनको संरक्षण दे रहे थे, उनपर भी कार्रवाई हो.

Chaangur Baba को मिली 100 करोड़ की फंडिंग

आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने छांगुर बाबा, उसकी करीबी नीतू रोहरा, नीतू के पति जलालुद्दीन और छांगुर बाबा के बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. छांगुर बाबा मामले में ईडी ने भी केस दर्ज कर उसके विदेशी लेन-देन की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा के पास 100 करोड़ से भी ज्यादा की फंडिंग विदेशों से आई है. इस मामले में एटीएस भी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read