Bharat Express DD Free Dish

महाकुंभ मेला क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

महाकुंभ मेले में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें 200 से अधिक गंगा सेवा दूत और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया.

cleanliness awareness rally

स्वच्छता जागरूकता रैली

Edited by Akansha

महाकुंभनगर: महाकुंभ 2025 को दिव्य भव्य के साथ स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ बनाने का संकल्प यूपी की योगी सरकार ने लिया है. सीएम योगी के निर्देश पर बनाये गये स्वच्छ कुम्भ कोष से लगभग 15000 स्वच्छताकर्मी और 1800 से अधिक गंगा सेवा दूत महाकुंभमें पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ बना रहे हैं. इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इसी क्रम में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूत और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया.

200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने लिया हिस्सा

स्वच्छ और स्वस्थ्य महाकुंभ अभियान को सफल बनाने की दिशा में मेला क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली मेला प्राधिकरण की सैनिटेशन टीम ने निकाली, जिसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने भाग लिया. ‘स्वच्छता जागरुकता रैली’ का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना और मेला क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना था. रैली मेला क्षेत्र सेक्टर 1 के काली मार्ग – जवाहर लाल नेहरू मार्ग तिराहे से शुरू होकर लाल मार्ग ,त्रिवेणी मार्ग, संगम वापसी मार्ग ,अक्षय वट मार्ग होते हुए सेक्टर 3 के संगम नोज पर समाप्त हुई.

स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक

स्वच्छता जागरूकता रैली में गंगा सेवा दूत स्वच्छता संदेश लिखे पोस्टर बैनर लिये चल रहे थे. साथ ही एक स्वर में स्वच्छता संदेशों के नारे लगा रहे थे. स्वच्छ महाकुंभऔर प्लास्टिक मुक्त महाकुंभमें आम जन की सहभगिता बढ़ाने, शौचालयों व कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया. साथ ही महाकुंभमेले में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को प्रयोग न करने का भी संदेश दिया गया. रैली के संचालक एसडीएम आशुतोष ने बताया कि समय-समय पर मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में इस तरह स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जा रही है जो श्रद्धालुओं को स्वच्छ महाकुंभअभियान में जुड़ने के लिये सकारात्मक रूप से प्रेरित करती है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: Mamta Kulkarni ने संगम तट पर पिंडदान किया, अब यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी, देखिए VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read