Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“आठ साल पहले यूपी में अराजकता का तांडव था”, 8 साल पूरे होने पर CM Yogi ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष और यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने के इस अवसर पर प्रत्येक जिले में तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा.

सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा सुरक्षा सुशाशन के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं. 8 वर्ष के इस शानदार यात्रा मे जनता जनार्दन का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है. इसके लिए उनका भी आभार.

उन्होंने कहा कि 8 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने प्रस्तुत है. 25, 26, 27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा समग्र विकास के कार्यो को लेकर विकास उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इसमे सभी सेक्टर्स के लाभार्थी युवा, महिला, उद्यमी, सभी के सम्मान के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम कल से प्रारंभ होंगे.

यूपी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना- सीएम

उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी? आप सभी जानते हैं. उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर क्या था? यह किसी से छिपा नहीं है. यही प्रदेश है, जहां किसान आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे होते थे, अराजकता फैली हुई थी, जिसे उत्तर प्रदेश ने झेला था. प्रदेश वही है, तंत्र वही है, केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है, इसको महसूस किया जा रहा है .उत्तर प्रदेश देश को अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- UP News: महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान न करने वाले के लिए कोई जगह नहीं – सीएम योगी

36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई- CM

सीएम ने कहा, आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है. 2017 के पहले एग्रीकल्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश उपेक्षित था. उत्तर प्रदेश प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान रहा. हमारे पास प्रकृति की प्रचुर मात्रा में अवसर थे. हम इसको आगे बढ़ा सकते थे. 2017 के पहले किसान आत्महत्या करता था. कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी. आज व्यापक बदलाव हुए हैं. कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हो गई है. इससे प्रदेश की जीडीपी में 28% की बढोत्तरी हुई है. इसकी शुरुआत हमारे पहले कैबिनेट ने किया था. इसके साथ ही किसानों की 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital