Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में सीएम योगी ने की धर्म ध्वजा की पूजा, संतों को गृहण कराया प्रसाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में धर्म ध्वजा की पूजा की और संतों को प्रसाद गृहण कराया

CM Yogi offered Prasad to the saints

सीएम योगी ने संतों को कराया प्रसाद गृहण

Edited by Akansha

महाकुंभ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर शनिवार को महाकुंभ स्थित श्री गुरुगोरक्ष नाथ अखाड़ा भी पहुंचे.यहां उन्होंने धर्म ध्वजा की पूजा की और सभी संतों को प्रसाद गृहण कराया और स्वयं भी प्रसाद भी प्रसाद गृहण किया.इस अवसर पर उन्होंने देश भर से आए सिद्ध योगेश्वरों से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की.

मुख्यमंत्री जी ने की धर्म ध्वजापूजा

योगी महासभा के विशिष्ट उपाध्यक्ष महंत बालक नाथ योगी ने बताया कि यह अखाड़ा स्वयं मुख्यमंत्री जी का है.यह अखाड़ा नाथ सम्प्रदाय का है, गुरु गोरक्षनाथ जी की परंपरा का है.जब से यहां धर्म ध्वजा की स्थापना हुई तब से भारत के विभिन्न स्थानों से सिद्ध योगेश्वर यहां पहुंच रहे हैं.इनके रहने, सोने और प्रसाद की व्यवस्था यहां पर होती है.आज का प्रसाद हमारे अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी की ओर से था, क्योंकि यह उनका ही अखाड़ा है.सभी साधुओं को प्रसाद की व्यवस्था की गई थी.

मुख्यमंत्री जी ने धर्म ध्वजा की पूजा भी की और सभी संतों के आर्शिवचन सुनने का मौका प्राप्त किया.उनके द्वारा संतों को प्रसाद भी गृहण कराया गया, जबकि उन्होंने स्वयं भी भंडारे का प्रसाद गृहण किया.इस अवसर पर सभी अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज दौरे पर CM योगी ने योगी महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest