Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी (बख्शी का तालाब) इलाके से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहाँ एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर के अंदर से एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है. रविवार की सुबह जब लोग छुट्टी के मूड में थे, तभी इस खबर ने पूरी राजधानी को चौंका दिया.
चार दिन बाद खुली दुकान और उड़ गए होश
घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज गेट के पास की है. बताया जा रहा है कि यहाँ स्थित वेज बिरयानी की एक दुकान पिछले करीब चार दिनों से बंद पड़ी थी. रविवार को जब दुकान का मालिक रूटीन के मुताबिक अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो सब कुछ सामान्य लग रहा था.
लेकिन जैसे ही उसने सामान निकालने के लिए फ्रीजर का ढक्कन खोला, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. फ्रीजर के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था. लाश को देखते ही मालिक के होश उड़ गए और उसने आनन-फानन में शोर मचाया, जिसके बाद भारी भीड़ जमा हो गई.
पुलिस की छानबीन और अनसुलझे सवाल
सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल मृतक की शिनाख्त करना है, क्योंकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि पिछले चार दिनों में दुकान के आसपास किसे देखा गया था.
ये भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर उत्तर प्रदेश में किसने किया तीन दिन के शोक का ऐलान?
CCTV और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक खुद दुकान के अंदर गया था या उसे मारकर वहां डाला गया है. सवाल यह भी है कि अगर दुकान बंद थी, तो युवक अंदर कैसे पहुंचा? क्या यह हत्या का मामला है या फिर कोई हादसा? पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




