Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे महान! सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कबड्डी खेलकर किया खेल महोत्सव का उद्घाटन

राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के चौक स्टेडियम में मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया.

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि खेल एकता और समृद्धि का संवाहक है. ये आपस में प्रेम और सौहार्द लाने के साथ ही शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है जिससे सोंचने की शक्ति बढती है. ये जातिवाद सम्प्रदायवाद को दूर करता है.

चौक स्टेडियम, लखनऊ में मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव, 2025 में सम्मिलित विभिन्न खेल आयोजनों का शुभारंभ करते हुए खेल महोत्सव के संयोजक सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता की शुरुवात कराकर स्वस्थ भारत की नींव रखी है. प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया लगतार प्रयासरत है कि देश में खेल के क्षेत्र में खिलाडियों को अधिक से अधिक अवसर मिले और वे दुनिया में भारत का नाम रोशन करें.

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

आज से कई साल पहले भारत केवल गिने चुने खेलों में ही पदक प्राप्त कर पाता था पर आज दुनिया में कोई भी प्रतियोगिता हो भारत के खिलाडियों पर सोने और चांदी के मेडल की बरसात होती है. अभी भारत के खिलाडियों ने कबड्डी का, महिला एवं पुरुष क्रिकेट का, विकलांग क्रिकेट का वल्र्ड कप भी जीता है. आज का भारत आगे बढता भारत है जो हर क्षेत्र में शक्तिशाली हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी को खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आज खेल रोजगार के नए नए अवसर भी दे रहा है. खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब की कहावत अब खेलोगे कूदोगे तो बनोगे महान में बदल गई है. आदिवासी समाज के बच्चे तीरंदाजी में पदक जीत रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र के बालक मिल्खा सिंह और बालिकाएं पीटी ऊषा की तरह दौडती दिख रही है. ये खेल के क्षेत्र में आए बदलाव की कहानी है.

सांसद ने खेलों के माध्यम से बच्चों को किया प्रेरित 

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आए बच्चों के माता पिता से कहा कि वे बच्चों को तनावमुक्त रखें जिससे वे अपने जीवन में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें. चौक खेल स्टेडियम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए हुए हजारों युवा खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया. सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं को न केवल शुरू कराया बल्कि कबड्डी खेल कर प्रतियोगिता की शुरुआत करी.

सभी विजय खिलाड़ियों को मेडल ढाल और सर्टिफिकेट देखकर शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया देकर सम्मानित किया गया. खेलों की शुरुआत युवा खिलाड़ियों के सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रारंभ हुई मुख्य अतिथि द्वारा स्टेडियम में लगे घंटे को बजाकर तथा गुब्बारे को उड़ाकर खेल प्रतियोगिताओं को प्रारंभ कराया गया.

ये भी पढें: अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर फहरा भगवा ध्वज, सीएम योगी बोले-‘यह नए युग की शुरुआत…’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital