UP News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने शुक्रवार को एक बेहद दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिजनौर स्थित सैनिक विहार कॉलोनी में राकेश पाल जी के 8 वर्षीय बेटे अर्पित को विद्युत स्पर्शाघात का शिकार होना पड़ा. मासूम अर्पित अस्पताल में जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ रहा है.
आज का दिन मेरे लिए अत्यंत
दुखद और मन को व्यथित करने वाला है!सैनिक विहार कॉलोनी, बिजनौर निवासी राकेश पाल जी के 8 वर्षीय बेटे अर्पित के साथ हुए विद्युत स्पर्शाघात हादसे ने एक परिवार की मुस्कान छीन ली है। वह मासूम अस्पताल में ज़िंदगी की कठिन लड़ाई लड़ रहा है।
इस दुःखद सूचना पर,… pic.twitter.com/25JxwDLnng
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) January 16, 2026
पीड़ित परिवार से मुलाकात और सहयोग
डॉ. सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से पीड़ित परिवार से भेंट की. अर्पित के इलाज में अब तक परिवार द्वारा किए गए ₹75,000 के चिकित्सकीय व्यय में पूर्ण सहयोग किया गया. साथ ही मासूम के जीवन की रक्षा के लिए उनकी टीम ने रक्तदान भी किया.
विधायक निधि से मदद का आग्रह
उन्होंने (Dr. Rajeshwar Singh) कहा कि राकेश पाल जी मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं. इस संबंध में उन्होंने मोहनलालगंज के माननीय विधायक से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को विधायक निधि से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.
मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र
डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गरीब परिवार को हरसंभव शासकीय सहयोग और मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया. साथ ही ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर घटना की FIR दर्ज करने, दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने और क्षेत्र में अन्य असुरक्षित ट्रांसफॉर्मरों की पहचान कर उनकी फेंसिंग कराने की मांग की.
लापरवाही पर कड़ा रुख
उन्होंने कहा कि यह लापरवाही किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्षम्य है. कोई और परिवार इस प्रकार के दर्द से न गुजरे, इसके लिए दोषियों को दंड दिलाने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू कराने हेतु वे प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढ़ें-सरोजनीनगर की इलेक्ट्रिक बस फैक्ट्री योगी सरकार के विजन की ऐतिहासिक उपलब्धि- डॉ. राजेश्वर सिंह
डॉ. सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सीमाओं से परे, हर पीड़ित परिवार हमारी संवेदना और दायित्व का केंद्र है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आज भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



