Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इटावा में एटीएम से चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखी थी तरकीब

UP News: इटावा के भरथना इलाके में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है जो यूट्यूब देखकर एटीएम से चोरी करना सीख रहे थे. आरोपी औरैया के रहने वाले हैं और पट्टी फंसाकर ग्राहकों के पैसे निकालते थे.

UP News: इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है, जो एटीएम (ATM) से पैसे उड़ाने का तरीका यूट्यूब देखकर सीख रहे थे. दोनों आरोपी औरैया जिले के रहने वाले हैं और दोस्त हैं. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने किसी गिरोह से नहीं बल्कि इंटरनेट पर वीडियो देखकर यह तरीका अपनाया.

कैसे करते थे वारदात?

पुलिस के मुताबिक इनका तरीका बेहद चालाकी भरा था. ये एटीएम मशीन में उस जगह पर एक पट्टी फंसा देते थे जहां से पैसे बाहर आते हैं. जब कोई ग्राहक कैश निकालने आता तो मशीन से नोट बाहर नहीं निकलते. ग्राहक को लगता कि मशीन खराब है और वह वहां से चला जाता. उसके बाद आरोपी पट्टी हटाकर फंसे हुए पैसे निकाल लेते थे.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आलोक और गंगाप्रसाद नामक इन युवकों ने कबूल किया कि उन्होंने कई बार इस तरीके से लोगों को चूना लगाया. पुलिस ने बताया कि दोनों के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था और अब वे अपनी गलती मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें-मन की बात में पीएम मोदी ने जन-भागीदारी और संस्कृति की ताकत पर दिया जोर

चोरों का क्या कहना है?

गिरफ्तारी के बाद दोनों ने कहा कि चोरी करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि अब वे कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे. यहां तक कि उन्होंने कहा कि चोरी करने से अच्छा तो जहर खा लेना है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital