Corruption at Sadar Tehsil: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी अधिकारी खुलेआम रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है. यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
जिले के सदर तहसील कार्यालय से भ्रष्टाचार की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहां तैनात एक कानूनगो को एक फरियादी से सरेआम घूस लेते हुए रंगे हाथों कैमरे में कैद किया गया है. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे राजस्व विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
क्या है मामला? (viral video of Kanungo Ganga Singh)
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी अयाह-शाह इलाके का कानूनगो गंगा सिंह बताया जा रहा है. आरोप है कि कानूनगो साहब सदर तहसील कार्यालय में बैठकर ‘वेल वेरिफिकेशन’ (कुआं सत्यापन) के नाम पर काम कराने आए एक लाचार फरियादी से पैसों की मांग कर रहे थे.
पूरी करतूत मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड (viral video of bribe for well verification)
काम कराने की मजबूरी में फरियादी ने जैसे ही एक हजार रुपये की रिश्वत कानूनगो गंगा सिंह को थमाई, पास में ही मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी करतूत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में कानूनगो बेहद बेखौफ होकर पैसे लेते और उसे अपनी जेब में रखते हुए साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
यह भी पढ़ें: SBI फंड्स लॉन्च करेगा इस साल का सबसे बड़ा IPO, 21 जुलाई को होगी बंपर लिस्टिंग; दांव लगाने से पहले जरूरी बातें जानिए
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


