Bharat Express DD Free Dish

SBI फंड्स लॉन्च करेगा इस साल का सबसे बड़ा IPO, 21 जुलाई को होगी बंपर लिस्टिंग; दांव लगाने से पहले जरूरी बातें जानिए

SBI FUNDS Biggest IPO of 2026: भारतीय शेयर बाजार में साल 2026 का सबसे बड़ा IPO आने वाला है. SBI फंड्स ₹11,693 करोड़ जुटाने के लिए 14 जुलाई को अपना पब्लिक इश्यू खोलेगा. ₹11,693 करोड़ जुटाने का टारगेट…

SBI Funds IPO Launch

14 जुलाई से खुलेगा देश के सबसे बड़े एसेट मैनेजर SBI फंड्स का IPO

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों और बंपर कमाई की उम्मीद रखने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खबर आई है. इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) बाजार में दस्तक देने जा रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की दिग्गज सब्सिडियरी कंपनी ‘SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड’ ने बुधवार देर रात इसके लिए बाजार नियामक के समक्ष अपना रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (RHP) फाइल कर दिया है.

कंपनी इस मेगा पब्लिक इश्यू के माध्यम से बाजार से कुल 11,693 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. बहरहाल, ‘SBI म्यूचुअल फंड आईपीओ’ को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है और ग्राफ भी लगातार ऊपर की ओर जाता दिख रहा है.

14 जुलाई को सब्सक्रिप्शन, अनलिस्टेड मार्केट में जबरदस्त डिमांड

कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू के लिए प्रति शेयर का प्राइस बैंड 545 रुपए से 574 रुपए तय किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस आधिकारिक प्राइस बैंड के ऐलान से ठीक पहले अनलिस्टेड (ग्रे) मार्केट में कंपनी के शेयर करीब 830 रुपए प्रति शेयर के ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसकी भारी डिमांड को दर्शाता है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी अपना आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 जुलाई को खोलेगी. अगर प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर (₹574) को आधार माना जाए, तो इश्यू के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार मूल्यांकन) लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच जाएगा.

FD rates

₹29 लाख करोड़ के एसेट्स के साथ देश का सबसे बड़ा एसेट मैनेजर

कंपनी की वर्ष 2026 की सालाना रिपोर्ट पर नजर डालें तो वित्तीय मोर्चे पर इसका कोई सानी नहीं है. एसबीआई फंड्स देश के म्यूचुअल फंड बिजनेस में 1.8 करोड़ यूनिक निवेशकों को अपनी बेजोड़ सेवाएं दे रहा है और वर्तमान में कुल 128 म्यूचुअल फंड स्कीम्स को सफलतापूर्वक मैनेज करता है. कुल ₹29 लाख करोड़ से अधिक के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के साथ यह मौजूदा समय में भारत का सबसे बड़ा एसेट मैनेजर है.

‘SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड’ का 3 सालों का वित्तीय लेखा-जोखा

अगर कंपनी की वित्तीय सेहत (Financial Performance) की बात करें, तो इसके मुनाफे और रेवेन्यू में लगातार जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है:

वित्त वर्ष 2026: कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹4,390 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 के ₹3,598 करोड़ के मुकाबले 22% ज्यादा है. वहीं, शुद्ध मुनाफा भी 21% की छलांग लगाकर ₹3,067 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹2,540 करोड़ था.

वित्त वर्ष 2024: कंपनी ने ₹2,691 करोड़ के कुल रेवेन्यू पर ₹2,073 करोड़ का शानदार शुद्ध मुनाफा कमाया था.

निवेशकों के लिए इस आईपीओ की समयसीमा बेहद महत्वपूर्ण है. एसबीआई फंड्स के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को फाइनल होने की पूरी उम्मीद है. इसके बाद, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट होने के बाद 21 जुलाई को देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज— एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर इसकी बंपर लिस्टिंग की जाएगी. बाजार के जानकारों का मानना है कि यह आईपीओ प्राइमरी मार्केट में निवेश की नई इबारत लिख सकता है.

यह भी पढ़िए: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के IPO का हुआ ऐलान, मार्केट में आएगा 27 करोड़ शेयर्स का फ्रेश इश्यू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read