Bharat Express DD Free Dish

एक्‍ट्रेस Disha Patani के घर फायरिंग करने वालों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्‍शन, अब 5वें आरोपी का किया एनकाउंटर

Disha Patani Firing Case: एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने के मामले में आज 5वें आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस की गोलीबारी में घायल युवक बोला- अब मैं दोबारा कभी UP नहीं आऊंगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Disha Patani House Firing Case: यूपी में बरेली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर को हुई फायरिंग की साजिश में शामिल पांचवें आरोपी को शाही थाना क्षेत्र में दबोच लिया. पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया. 19 वर्षीय रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू (राजस्थान के बियावर निवासी) पर 25 हजार रुपये का इनाम था.

पुलिस ने कुछ ही देर पहले मीडिया में उसकी तस्‍वीर जारी कर बताया कि आरोपी ने शुक्रवार को बिहारीपुर नदी पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में गोलीबारी हुई. आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया. मुठभेड़ में दीपू के कब्जे से .32 बोर पिस्टल, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद हुए.

साथ ही, एक अन्य आरोपी अनिल (सोनीपत निवासी) को भी पकड़ा गया, जिसके पास .315 बोर तमंचा, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस मिले. दोनों बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे. पुलिस के अनुसार, ये गोल्डी ब्रार गैंग के सदस्य थे, जो फायरिंग से पहले रेकी कर चुके थे.

12 सितंबर को चलाई थी गोलियां

12 सितंबर सुबह 3:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दिशा के सिविल लाइंस स्थित पैतृक घर पर नौ राउंड फायरिंग की. गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली, इसे दिशा की बहन खुशबू की कथावाचक प्रेमानंद महाराज व अनिरुद्धाचार्य पर टिप्पणी का बदला बताया. सीएम योगी ने दिशा के पूर्व डीएसपी पिता जगदीश पाटनी से बात कर सुरक्षा का भरोसा दिया. पुलिस ने 2500 से अधिक सीसीटीवी खंगाले. पहले दो आरोपी एनकाउंटर में मारे गए, दो फरार हैं.

आरोपी का वीडियो हुआ वायरल

गिरफ्तारी के बाद वीडियो में दीपू ने कहा, “दोबारा कभी यूपी नहीं आऊंगा.” घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश जारी रखे हुए है. यह कार्रवाई गैंग की गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़िए: दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को बड़ी कामयाबी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read