Bharat Express DD Free Dish

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, बच्ची से दुष्कर्म और चोरी का आरोपी अस्पताल में भर्ती

UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू नामक बदमाश को गिरफ्तार किया. आरोपी ने हाल ही में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को दबोच लिया. पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार बदमाश का नाम अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू बताया गया है. वह गाजियाबाद की झुग्गियों में रहता है और देर रात घरों में चोरी करने निकलता था.

घटना का खुलासा

इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कनावनी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी और वह घायल हो गया.

अपराध की कहानी

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि दो दिन पहले उसने इंदिरापुरम इलाके की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों के घर में घुसकर 7 साल की बच्ची को उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के विरोध करने पर उसे घर छोड़ दिया, लेकिन वहां से मोबाइल फोन और 11,000 रुपये चोरी कर लिए.

पुलिस ने क्या बरामद किया?

पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है. इस मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.

ये भी पढ़ें-आसमान से बरसती आग! यूपी-बिहार में लू का ‘रेड अलर्ट’, दिल्ली में पारा 42 पार; जानें आपके शहर का हाल

फिलहाल की स्थिति

अल्फाजुद्दीन के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read